पीड़िता ने डीआइजी से लगाई न्याय की गुहार
मेहनगर थाना क्षेत्र के खेवसीपुर निवासी सुशीला देवी पत्नी शंकर राजभर ने शुक्रवार को पुलिस महानिरीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित का आरोप है कि बीते 27 जून को रात्रि आठ बजे शौच करने गई उसकी अवयस्क पुत्री को गांव के ही कुछ लोगों ने जबरस्ती गन्ने के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया।
जासं, आजमगढ़ : मेहनगर थाना क्षेत्र की एक महिला ने शुक्रवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। आरोप है कि बीते 27 जून को रात्रि आठ बजे शौच करने गई उसकी अवयस्क पुत्री के साथ गांव के ही कुछ लोगों ने गन्ने के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत हुआ। इसमें सिटू यादव जिला जेल में निरुद्ध है। एक आरोपी को पुलिस ने गांव के ही कुछ लोगों का बयानहल्फी लेकर मुकदमे से निकाल दिया। पीड़ित का यह भी आरोप है कि बीते गुरुवार को सुबह साढ़े दस बजे अपने खेत से आ रही थी तो आरोपित के घर वालों ने बुलाकर समझौता करने की बात की। मना करने पर गाली देने लगे। 100 नंबर पर सूचना दी तो मौके पर एक गिरफ्तार हुआ, अन्य फरार हो गए। जब इसकी तहरीर देने थाने गई तो प्रधान के कहने पर दीवान ने मेरे पति को मारा पीटा और उलटे ही मेरे पति को पाबंद कर धारा 107 व 116 में चालान कर दिया। इससे उसका पूरा परिवार भयभीत है।