Move to Jagran APP

चंद्रजीत के सामाजिक न्याय का सिद्धांत ही क्रांति की कुंजी

आजमगढ़ सामाजिक न्याय प्रणेता पूर्व मंत्री विश्व स्तरीय चितक स्व. चंद्रजीत यादवं 12वीं पुण्यतिथि नेहरू हाल में मनाई गई। सामाजिक न्याय एवं बाल भवन केंद्र और राष्ट्रीय सामाजिक न्याय आंदोलन के संयुक्त तत्वावधान ने सामाजिक न्याय विषयक गोष्ठी में वरिष्ठ विचारकों के उच्चस्तरीय विचारों और चिताओं के साथ सामाजिक विघटन पर युवाओं के आक्रोश भी देखने को मिले। शनिवार की देर शाम तक चले कार्यक्रम में निदेशक राम जनम यादव के निर्देंशन और दिनेश यादव और उमेश के सयोजन शिल्प से सुसज्जित और राष्ट्रीय सामाजिक आंदोलन के अध्यक्ष रामकुमार के संचालिकी कौशल के बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री को भावपूर्ण एवं भावोत्येजक श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 26 May 2019 05:40 PM (IST)Updated: Sun, 26 May 2019 05:40 PM (IST)
चंद्रजीत के सामाजिक न्याय का सिद्धांत ही क्रांति की कुंजी
चंद्रजीत के सामाजिक न्याय का सिद्धांत ही क्रांति की कुंजी

जागरण संवाददाता, आजमगढ़: सामाजिक न्याय प्रणेता, पूर्व मंत्री, चितक चंद्रजीत यादव 12वीं पुण्यतिथि नेहरू हाल में मनाई गई। सामाजिक न्याय एवं बाल भवन केंद्र और राष्ट्रीय सामाजिक न्याय आंदोलन के संयुक्त तत्वावधान ने सामाजिक न्याय विषयक गोष्ठी में विचारकों ने विचार व्यक्त किए। शनिवार की देर शाम तक चले कार्यक्रम में निदेशक राम जनम यादव के निर्देंशन और दिनेश यादव और उमेश के संयोजन, रामकुमार के संचालिकी कौशल के बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री को श्रद्धांजलि दी गई। विधायक आलमबदी आजमी ने स्व. यादव की प्रासंगिकता पर जोर दिया। विधायक व पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि चंद्रजीत यादव के सामाजिक न्याय का सिद्धांत ही सामाजिक क्रांति की कुंजी है। पूर्व सांसद और बसपा के वरिष्ठ नेता बलिहारी बाबू ने कहा कि महात्मा गौतम बु़द्ध, डा. भीमराव आंबेडकर के दर्शन ही सामाजिक क्रांति की विचार भूमि है। पूर्व केंद्रीय मंत्री को महामानव की संज्ञा देते हुए,उनके पद चिह्नों पर चलने का संकल्प दिलाया। पूर्व मंत्री दलसिगार यादव ने कहा कि मंडल कमीशन की रिपोर्ट लागू कराने में सबसे बडी भूमिका चंद्रजीत यादव की ही है। सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने समाज सुधार के क्षेत्र के दार्शनिक बताया। गाजीपुर से आए 92 वर्षीय रामवृक्ष यादव के सामाजिक न्याय पर तर्कसंगत उत्तेजक विचार नौजवानों को अत्यधिक गतिमान कर गया। नन्ही बच्ची अंजली यादव और आसिनी देव के विचार आर्कषण और चर्चा का विषय रहे। रामबदन यादव, प्रो. डा. ज्ञानप्रकाश दुबे, वरिष्ठ अधिवक्ता वेलाल अहमद, दीवानी अभिभाषक संघ के पूर्व अध्यक्ष अधिवक्ता दयाराम यादव, लालजीत यादव,मुन्नू यादव, रामसमुझ चौहान, मंतराज यादव, राम बचन, मुख्तार अहमद, तेजबहादुर यादव, डा. भज्जुराम, जीतबहादुर यादव, जवाहर सैनी, जुलफेकार बेग, मुखराम यादव, विमला यादव एडवोकेट, प्रदीप यादव ने भी विचार रखे। अध्यक्षता कांग्रेस नेता रामनरेश वर्मा की, अशोक यादव ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

loksabha election banner

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.