सरकार के खिलाफ होगा आंदोलन, 26 को शंखनाद
आजमगढ़ : प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के मंडल प्रभारी रामदर्शन यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता बैठक शुक्रवार को अतरौलिया विधासभा क्षेत्र के मोलनापुर बाजार में हुई। इसमें प्रदेश में ध्वस्त कानून व्यवस्था, जिले में आए दिन आपराधिक घटनाओं एवं मंहगाई के खिलाफ सड़क पर उतरने के लिए रणनीति बनाई गई।
आजमगढ़ : प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के मंडल प्रभारी रामदर्शन यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता बैठक शुक्रवार को अतरौलिया विधानसभा क्षेत्र के मोलनापुर बाजार में हुई। इसमें प्रदेश में ध्वस्त कानून व्यवस्था, जिले में आए दिन आपराधिक घटनाओं एवं महंगाई के खिलाफ सड़क पर उतरने के लिए रणनीति बनाई गई।
मंडल प्रभारी रामदर्शन यादव ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के नाम पर प्रदेश में आई भाजपा सरकार में अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं। 24 घंटे के भीतर दो गैस एजेंसियों पर लूट, आए दिन छिनैती, हत्या, दुष्कर्म से जनता त्रस्त हो गई है। महंगाई चरम पर है। गरीब, किसान, मजदूर, बुनकरों पर रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है। चुनाव आते ही भाजपा सरकार द्वारा राममंदिर का मुद्दा उठा दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार के खिलाफ आंदोलन का शंखनाद करने के लिए राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव 26 नवंबर को जिले में आ रहे हैं। कोषाध्यक्ष मनीष यादव ने कहा कि भाजपा सरकार नौजवानों की रोजी-रोटी छीन रही है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी नौजवानों के हक-हकूक के लिए लड़ाई पूरी तरह लड़ेगी। इस मौके पर कवलधारी यादव, चंद्रमोहन चौबे, रामप्यारे यादव, बब्लू यादव, देवनाथ गोंड, निखिल यादव, राहुल यादव, चंद्रशेखर, सतीश, नंदलाल आदि मौजूद थे।