रंग लाया कोटेदारों का आंदोलन, जल्द मांग होगी पूरी
आजमगढ़ ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर फेडरेशन उत्तर प्रदेश के आह्वान पर जनपद के सभी ब्लाकों पर चल रहा कोटेदारों का खाद्यान्न बहिष्कार आखिरकार रंग लाया। शुक्रवार को लखनऊ में खाद्य मंत्री से संगठन के लोगों की वार्ता हुई। इसमें मंत्री ने मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। इस पर कोटेदारों ने अपना आंदोलन समाप्त कर दिया। शनिवार को विभिन्न्न गोदामों से वह खाद्यान्न का उठान करेंगे।
जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर फेडरेशन उत्तर प्रदेश के आह्वान पर जनपद के सभी ब्लाकों पर चल रहा कोटेदारों का खाद्यान्न बहिष्कार आखिरकार रंग लाया। शुक्रवार को लखनऊ में खाद्य मंत्री से संगठन के लोगों की वार्ता हुई। इसमें मंत्री ने मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। इस पर कोटेदारों ने अपना आंदोलन समाप्त कर दिया। शनिवार को विभिन्न गोदामों से वह खाद्यान्न का उठान करेंगे।
विभिन्न मांगों को लेकर कोटेदार पिछले कई दिनों से आंदोलित थे। शहर सहित 22 ब्लाक के कोटेदार खाद्य गोदामों से खाद्यान्न नहीं उठा रहे थे। वह धरना प्रदर्शन कर रहे थे। पल्हनी खाद्य गोदाम पर कोटेदार संघ के जिलाध्यक्ष त्रिभुवन यादव के नेतृत्व लगातार धरना प्रदर्शन किया जा रहा था। कोटेदारों की मांगें थी कि अन्य प्रदेशों की तरह खाद्यान्न पर 300 रुपये कमीशन दिया जाए। गोदाम से खाद्यान्न दुकानों तक पहुंचाया जाए। गोदामों से हर हाल में घटतौली बंद की जाए। कोटेदारों का दोहन न किया जाए। छोटी कमियों पर किसी भी कीमत पर एफआइआर न दर्ज किया जाए। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर गुरुवार की रात ही यहां से कोटेदार लखनऊ रवाना हो गए। वहां खाद्य मंत्री से वार्ता के बाद निर्णय लिया गया कि 18 नवंबर को लखनऊ के रवींद्रालय पर कोटेदारों की मांगों की घोषणा की जाएगी। इसी के साथ आंदोलन समाप्त भी हो गया।