Move to Jagran APP

सामूहिक दुराचार का मुख्य आरोपित गिरफ्तार

रौनापार थाना क्षेत्र में एक सप्ताह पूर्व किशोरी को अपहरण कर उसामूहिक दुराचार करने की घटना में वांछित चल रहे मुख्य आरोपित को पुलिस ने शुक्रवार को कांखभार बाजार के समीप से गिरफ्तार कर लिया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Dec 2018 08:06 PM (IST)Updated: Fri, 14 Dec 2018 11:29 PM (IST)
सामूहिक दुराचार का मुख्य आरोपित गिरफ्तार
सामूहिक दुराचार का मुख्य आरोपित गिरफ्तार

आजमगढ़ : रौनापार थाना क्षेत्र में एक सप्ताह पूर्व किशोरी को अपहरण कर सामूहिक दुराचार करने की घटना में वांछित चल रहे मुख्य आरोपित को पुलिस ने शुक्रवार को कांखभार बाजार के समीप से गिरफ्तार कर लिया। वहीं इस घटना में शामिल दो अन्य आरोपित अभी भी पुलिस की पकड़ से फरार हैं।

loksabha election banner

रौनापार थाना क्षेत्र की निवासी 15 वर्षीय किशोरी को सात दिसंबर की रात को अगवा कर बाइक सवार तीन युवकों ने सूनसान स्थान पर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया था। दुष्कर्म के बाद उसे मुख्य आरोपित के घर ले जाकर 30 घंटे तक बंधक बनाकर रखा था। पीड़िता का आरोप था कि बंधक बनाए जाने के दौरान उसके साथ आरोपितों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। नौ दिसंबर को भोर में आरोपित पीड़ित किशोरी को बेहोशी की हालत में गांव के पास छोड़ दिया था। इस संबंध में पीड़िता की तहरीर पर रौनापार पुलिस ने रविवार की देर शाम को काफी हीलाहवाली के बाद एक आरोपित के खिलाफ नामजद व दो अन्य अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया था। तभी से इस घटना में फरार चल रहे मुख्य आरोपित मुलायम यादव पुत्र उमेश यादव को रौनापार थानाध्यक्ष गिरिजेश ¨सह ने शुक्रवार को कांखभार के समीप से गिरफ्तार कर लिया। एसपी ग्रामीण एनपी ¨सह ने बताया कि पकड़ा गया उक्त आरोपित ग्राम फत्तेपुर थाना जीयनपुर निवासी है। इस घटना में शामिल अन्य दो आरोपितों की तलाश की जा रही है। पकड़ा गया आरोपित ने किशोरी के साथ प्रेम प्रपंच की बात कही। उसने दुराचार की बात से इन्कार किया। एसपी ग्रामीण ने कहा कि मोबाइल का कॉल डिटेल निकाल कर जांच की जा रही है, कि आरोपित की बात कितनी सही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.