लोस चुनाव.....जवानों ने किया फ्लैग मार्च
लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को दीदारगंज थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने पुलिस के साथ अर्द्ध सैनिक बल के जवानों ने फ्लैग मार्च किया।
जासं, दीदारगंज/मार्टीनगंज (आजमगढ़) : लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को दीदारगंज थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह की अगुवाई में पुलिस के साथ अर्द्धसैनिक बल के जवानों ने फ्लैग मार्च किया। लोगों से भयमुक्त होकर मत डालने की अधिकारियों ने आह्वान किया। चुनाव आयोग के निर्देश पर थानाध्यक्ष के साथ कमांडर इंस्पेक्टर तिलक राज के साथ एक कंपनी सैनिकों के साथ संवेदनशील बूथों का भ्रमण किया। इस दौरान पुलिस व अर्द्धसैनिक बल के जवानों ने दीदारगंज, फुलेश, चितारा महमूदपुर, मार्टीनगंज, भादों, सिसवारा, कुशल गांव, पल्थी, भेड़िया, सरावां, अमृतगंज, आजाद नगर, खेतापट्टी आदि जगहों पर फ्लैग मार्च किया।