दुआओं का असर, आइसीयू से से बाहर आई शबाना आजमी
आजमगढ़ शुभचितकों की दुआओं का असर काम करने लगा है। मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे में घायल सिने तारिका व पूर्व राज्यसभा सदस्य शबाना आजमी के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हास्पिटल के आइसीयू से उन्हें सामान्य कक्ष में शिफ्ट कर दिया गया है। उनकी सारी रिपोर्ट सामान्य है। हालांकि अभी वह वह सभी से बात नहीं कर रही हैं। लेकिन उनके स्वास्थ्य में सुधार होने से शुभचितकों ने राहत की सांस ली है। मेजवां वेलफेयर सोसायटी के डिप्टी मैनेजर आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि जल्द ही उन्हें हास्पिटल से छुट्टी दे दी जाएगी।
जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : शुभचितकों की दुआओं का असर काम करने लगा है। मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे में घायल सिने तारिका व पूर्व राज्यसभा सदस्य शबाना आजमी के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हास्पिटल के आइसीयू से उन्हें सामान्य कक्ष में शिफ्ट कर दिया गया है। उनकी सारी रिपोर्ट सामान्य है। हालांकि अभी वह वह सभी से बात नहीं कर रही हैं। लेकिन उनके स्वास्थ्य में सुधार होने से शुभचितकों ने राहत की सांस ली है। मेजवां वेलफेयर सोसायटी के डिप्टी मैनेजर आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि जल्द ही उन्हें हास्पिटल से छुट्टी दे दी जाएगी।
पुणे में आयोजित एक कार्यक्रम से 18 जनवरी को सिने तारिका कार से वापस जूहू स्थित अपने आवास जानकीपुरम जा रहीं थीं। उनके पीछे दूसरी कार में उनके पति प्रसिद्ध गीतकार जावेद अख्तर भी थी। शबाना आजमी की कार एक्सप्रेस-वे पर खालापुर टोल प्लाजा के समीप ट्रक से टकरा गई। सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होने पर उन्हें परवेल स्थित एमजीएम हास्पिटल में भर्ती कराया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हास्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया था। उधर, उनके गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिलते ही पैतृक गांव फूलपुर के मेजवां के लोग बेचैन हो गए थे। पहले दिन की रात किसी तरह बीती तो दूसरे दिन जब जानकारी मिली की उनकी हालत स्थिर हैं, तो लोगों ने राहत महसूस किया। मेजवां से लेकर जिले के शुभचितकों ने उनके स्वस्थ होने की दुआएं करते रहे।