धूमधाम से मनी शहीद भगत सिंह की जयंती
उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति के तत्वावधान में शनिवार को अमर शहीद सरदार भगत सिंह की जयंती हाफिजपुर चौराहे पर धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान लोगों ने भगत सिंह की प्रतिमा की साफ-सफाई कर माल्यार्पण किया।
जासं, आजमगढ़ : उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति के तत्वावधान में शनिवार को अमर शहीद सरदार भगत सिंह की जयंती हाफिजपुर चौराहे पर धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान लोगों ने भगत सिंह की प्रतिमा की साफ-सफाई कर माल्यार्पण किया। इसके बाद अमर शहीद सरदार भगत सिंह के इतिहास के बारे में बताया। इस दौरान लोगों ने इंकलाब जिदाबाद व भारत माता के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। इस दौरान जिला सचिव राज श्रीवास्तव ने कहा कि आज अगर शहीद सरदार भगत सिंह की 112वीं जयंती से जगह-जगह मनाई जाती है। भगत बचपन से ही क्रांतिकारी का धारणा रखते थे। उनके 12 साल की उम्र में हुए जलियावाला बाग हत्याकांड 1919 में हुआ था। उन्होंने उसमें शहीद हुए हमारे देश के क्रांतिकारियों की लाशें देखी। तभी से उनके अंदर क्रांतिकारी रूप धारण कर लिया। उन्होंने जलियावाला बाग मैदान में जाकर वहां की मिट्टी को चूमा और संकल्प लिया कि भारत देश को आजाद कराना है। इस मौके पर प्रितेश अस्थाना, पुष्कर श्रीवास्तव, कुमार गौरव श्रीवास्तव, कृपामणि तिवारी, मनू रस्तोगी आदि रहे।