प्रधानों पर एफआइआर नहीं रुका तो होगा आंदोलन
फूलपुर (आजमगढ़) : स्थानीय ब्लाक सभागार में शनिवार को प्रधान संघ की बैठक संघ अध्यक्ष राम ¨
फूलपुर (आजमगढ़) : स्थानीय ब्लाक सभागार में शनिवार को प्रधान संघ की बैठक संघ अध्यक्ष राम ¨सगार यादव की अध्यक्षता में हुई। इसमें प्रधानों पर जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न का विरोध किया गया। प्रधान संघ के राष्ट्रीय महासचिव डा. राजेश ¨सह ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांव में किए जा रहे कार्यों को मूर्त रूप देने में प्रधानों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। जबकि पूर्व में शौचालय निर्माण के लिए ग्राम प्रधानों द्वारा भेजी गई सूची को जिले के अधिकारी उसे अनुमोदित कर भेज देता है। उसी सूची को आधार मानकर निर्माण कराया जाता है और उसी निर्माण को प्रशासन गलत बताकर जांच के नाम पर प्रधानों का उत्पीड़न कर रहा है जो सरासर गलत है। जिला प्रमुख बच्चा ¨सह ने कहा कि गांव में बनाए जा रहे शौचालय के निर्माण के लिए डीपीआरओ द्वारा दी गई स्वीकृति के बाद ही निर्माण कार्य कराया गया है। इसमें प्रधानों को दोषी ठहराया जाना न्याय संगत नहीं है। संचालन प्रधान संघ के जिला उपाध्यक्ष चंद्रभान यादव ने किया। इस मौके पर राजपति, मो. असलम, घनश्याम, श्याम बहादुर, चंद्रभान यादव, दयाराम यादव, मो. कौसर, उमाशंकर, नरेंद्र, भानुप्रताप, मिलन, अशोक, योगेंद्र, महेंद्र, शिवपूजन यादव, एहतेशाम आदि थे।