संगठित होकर लड़ी जाए समाज की लड़ाई
आजमगढ़ : राष्ट्रीय साहू गांधी समाज की मासिक बैठक रविवार को सपा कार्यालय में हुई। बैठक में संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने संगठन को और मजबूत बनाने की रणनीति बनाई। साथ ही इस दिशा में किए गए कार्यों पर भी विचार-विमर्श किया।
जासं, आजमगढ़ : राष्ट्रीय साहू गांधी समाज की मासिक बैठक रविवार को पार्टी कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने संगठन को और मजबूत बनाने की रणनीति बनाई। साथ ही इस दिशा में किए गए कार्यों पर भी विचार-विमर्श किया।
इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष देवनाथ साहू ने कहा कि संगठित शक्ति के साथ उठाई गई मांग प्रभावी होती है। कमजोर संगठनों की आवाज हमेशा निष्प्रभावी होती है। इसलिए साहू गांधी समाज को मजबूत बनाने और इसकी नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए कठिन परिश्रम करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सिद्धांतों पर चलते वाला यह संगठन साहू गांधी समाज की सुरक्षा संरक्षा एवं विकास के लिए सतत संघर्ष कर रहा है। श्री साहू ने कहा कि समाज के लोगों को अपनी एकजुटता के साथ अपने परिवार को शिक्षित बनाने की जरूरत है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ¨वदेश्वरी प्रसाद, मंगल प्रसाद साहू, अच्छेलाल, भानूप्रताप साहू, विनोद साहू, प्रेमचंद्र व विजय साहू सहित आदि लोग उपस्थित थे।