पेराई सत्र शुरू, 45 लाख ¨क्वटल गन्ना क्रय का लक्ष्य
अमिलो (आजमगढ़) : जनपद की इकलौती औद्योगिक इकाई दी किसान सहकारी चीनी मिल सठियांव में तीसरे पेराई सत्र का शुभारंभ बुधवार को वनमंत्री दारा ¨सह चौहान व सभापति/जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने संयुक्त रूप से हवन पूजन कर किया। मंत्रोचार के बीच डोगा का पूजन कर मिल को सकुशल चलाने के लिए मुख्य अतिथियों सहित संचालक मंडल के सदस्यों ने नारियल फोड़ने के बाद डोगा में गन्ना डाला। पेराई सत्र 201
आजमगढ़ : औद्योगिक इकाई दी किसान सहकारी चीनी मिल सठियांव में तीसरे पेराई सत्र का शुभारंभ बुधवार को वन मंत्री दारा ¨सह चौहान व सभापति जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने संयुक्त रूप से हवन-पूजन कर किया। मंत्रोच्चार के बीच डोगा पूजन कर मिल को सकुशल चलाने के लिए मुख्य अतिथियों सहित संचालक मंडल के सदस्यों ने नारियल तोड़ने के बाद डोगा में गन्ना डाला। पेराई सत्र 2018-19 के लिए 45 लाख ¨क्वटल गन्ना क्रय का लक्ष्य रखा गया है। मिल में सबसे पहले गन्ना लेकर पहुंचे सरदारपुर के किसान कमला यादव को पुरस्कृत किया गया।
वन मंत्री दारा ¨सह चौहान ने कहा कि हमारी सरकार किसानों की भलाई के लिए निरंतर प्रयासरत है। प्रबंधन तंत्र द्वारा टरबाइन टेस्ट के साथ एक लाख पांच हजार ¨क्वटल गन्ना सप्लाई की पर्ची जारी कर चुका है। कहा कि भाजपा देश के खुशहाली व तरक्की के लिए लगातार प्रयास कर रही है। हमारा प्रयास है कि किसानों को उनकी लागत का उचित मूल्य मिले। प्रधान प्रबंधक बीके अबरोल ने बताया कि वर्तमान में सेंटर के लिए 50 हजार ¨क्वटल व मिल गेट के लिए 55 हजार ¨क्वटल गन्ना सप्लाई की पर्चियां जारी की जा चुकी हैं। मुख्य गन्ना अधिकारी राधेश्याम पासवान ने बताया कि मिल संचालन के लिए कुल 40 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। 10 परिषद रिकवरी के लक्ष्य के साथ मिल में गन्ने की उपलब्धता के बाद दो से तीन दिन के अंदर विधिवत पेराई शुरू कर दी जाएगी। जिलाधिकारी ने संचालक मंडल की मांग पर मिल में गन्ना लाने वाले किसानों की सुविधा के लिए अलग से शौचालय बनवाने का भरोसा दिया। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री चंद्रदेव राम यादव, उपसभापति पराग यादव, संचालक प्रतिनिधि कौशल कुमार उर्फ मुन्ना राय, पूर्व उपसभापति व डायरेक्टर आनंद कुमार उपाध्याय, कैलाश नाथ पांडेय, वीरेंद्र ¨सह, ब्लाक प्रमुख सतीश ¨सह, ब्लाक प्रमुख संदीप यादव गुड्डू यादव, अर¨वद ¨सह, अशोक पांडेय, लालचंद यादव प्रधान, रणधीर ¨सह, सुभाष ¨सह, वैष्णव तिवारी, माया राम यादव, विशाल माथुर, रवींद्र ¨सह आदि थे।