Move to Jagran APP

मंडलायुक्त ने देखी धान क्रय केंद्रों की हकीकत

आजमगढ़ : मंडलायुक्त ने जगत राज शनिवार को जनपद के विभिन्न धान क्रय केंद्रों की हकीकत देखी। इस दौरान उन्होंने कहा कि धान क्रय केंद्र में किसी भी प्रकार की लापरवाही व हीलाहवाली नहीं होनी चाहिए। ऐसा करने पर संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Nov 2018 07:14 PM (IST)Updated: Sat, 17 Nov 2018 11:08 PM (IST)
मंडलायुक्त ने देखी धान क्रय केंद्रों की हकीकत
मंडलायुक्त ने देखी धान क्रय केंद्रों की हकीकत

आजमगढ़ : मंडलायुक्त ने जगत राज शनिवार को जनपद के विभिन्न धान क्रय केंद्रों की हकीकत देखी। इस दौरान उन्होंने कहा कि धान क्रय केंद्र में किसी भी प्रकार की लापरवाही व हीलाहवाली नहीं होनी चाहिए। ऐसा करने पर संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

loksabha election banner

शनिवार को मंडलायुक्त पल्हनी धान क्रय केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया कि 16 नवंबर तक धान खरीद 77.20 क्िवटल तथा शनिवार की 36 क्िवटल धान खरीद हुई। उन्होंने मार्के¨टग इंस्पेक्टर माधुरी तिवारी को निर्देशित करते हुए कहा कि किसानों से धान उत्पादकता के अनुसार खरीदें। केंद्र पर धान क्रय केंद्र पर इलेक्ट्रानिक कांटा, पंखा, छनना, नमी मापक यंत्र और बोरा की उपलब्धता पाई गई। मंडलायुक्त ने धान क्रय केंद्र पर आए कृषकों में सूर्य प्रसाद राय, दीपचंद्र राय से धान खरीद में आ रही समस्या की जानकारी ली। अमिलो प्रतिनिधि के अनुसार विपणन केंद्र मुबारकपुर का भी मंडलायुक्त ने आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इसमें 16 नवंबर तक की कुल खरीद 97 क्िवटल तथा शनिवार की खरीद 45 क्िवटल मौके पर मिली। 15 किसानों द्वारा धान बेचने के लिए विपणन केंद्र में पंजीकरण कराया गया। धान का घोषित समर्थन मूल्य 1750 रुपये प्रति क्िवटल है। धान का नमी मापक यंत्र के द्वारा धान के नमी के प्रतिशत की जांच किया गया। इस पर धान में पाया गया कि 12.20 प्रतिशत नमी है। विपणन निरीक्षक अतुल सिन्हा द्वारा बताया गया कि धान क्रय केन्द्र पर 32 लाख 50 हजार रुपये प्राप्त है, जिससे कृषकों के धान खरीदने हेतु पैसे की कोई कमी नहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.