पूर्व राज्यपाल का रामनरेश यादव का पार्थिव शरीर पंचचत्व में विलीन
मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल रामनरेश यादव को पैतृक गांव आंधीपुर लोगों ने शोक संवेदना और शाम को उनका पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया।
आजमगढ़ (जेएनएन)। जिले में बाबू जी के नाम से चर्चित मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रामनरेश यादव का पार्थिव शरीर बुधवार को पंचतत्व में विलीन हो गया। दुर्वासा धाम स्थित तमसा-मंजूषा के संगम स्थित श्मशान घाट पर जननेता का अंतिम संस्कार किया गया। घर से लेकर जनता इंटर कालेज और दुर्वासा धाम तक शव यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान बाबू जी अमर रहें, रामनरेश यादव अमर रहें के नारे भी खूब लगे।
आज सुबह छह बजे पूर्व राज्यपाल का पार्थिव शरीर लखनऊ से उनके पैतृक गांव आंधीपुर पहुंचा। यहां रात से ही लोगों का मजमा जुटा हुआ था। उनका पार्थिव शरीर सुबह 11 बजे लोगों के अंतिम दर्शन के लिए जनता इंटर कालेज परिसर में रखा गया। वे इस कालेज के प्रबंधक भी रह चुके थे। यहां शुभङ्क्षचतक ने उन्हें अश्रुपूरित आंखों से श्रद्धासुमन अर्पित किया। 15 किमी तक शव यात्रा का काफिला लगभग 12.15 बजे दुर्वासा धाम को रवाना हुआ। इस मौके पर केंद्रीय सरकार के प्रतिनिधि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री विश्वास सारंग तीन बजे पहुंचे। इसके बाद केंद्रीय व सिविल पुलिस ने गार्ड आफ ऑनर दिया। बड़े बेटे कमलेश यादव ने मुखाग्नि दी।
इस मौके पर पूर्व राज्यपाल के भाई डा. सुरेश यादव व पुत्र अजय नरेश यादव के अलावा मध्य प्रदेश के राज्यपाल के प्रतिनिधि प्रमुख सचिव अजय किरकिट, मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, एमएलसी यशवंत ङ्क्षसह, ऊर्जा मंत्री शैलेंद्र यादव उर्फ ललई समेत कई विधायक व अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद आदि थे।