प्रवासियों के महाकुंभ में ब्लैक पॉटरी की भी बिखरेगी चमक
आजमगढ़: सांस्कृतिक नगरी काशी में तीन दिनी प्रवासी भारतीय सम्मेलन में प्रवासियों का जमावड़ा पहले से ही होने लगा है। प्रवासी भारतीयों के आने से काशी बम-बम है। आयोजन की सफलता के लिए पल पल की जानकारी पीएमओ को मुहैया कराई जा रही है। खास बात यह है कि विश्व स्तरीय महाकुंभ में हस्तशिल्पियों के हुनर को भी प्रवासी भारतीय देखेंगे जिनके बारे में विभिन्न माध्यम से अब तक जानते आए हैं। 41 जनपदों के 90 उत्पादों से ओडीओपी (एक जिला, एक उत्पाद) का पवेलियन सजा होगा जिसमें आजमगढ़ के निजामाबाद की विश्व प्रसिद्ध ब्लैक पॉटरी के भी उत्पाद होंगे। हस्तशिल्प में अपनी हुनर का परचम लहराने वाले राष्ट्रीय व राज्य पुरस्कार से सम्मानित सोहित प्रजापति और रामनवमी प्रजापति काशी पहुंच चुके हैं।
जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : सांस्कृतिक नगरी काशी में तीन दिनी प्रवासी भारतीय सम्मेलन में प्रवासियों का जमावड़ा पहले से ही होने लगा है। प्रवासी भारतीयों के आने से काशी बम-बम है। आयोजन की सफलता के लिए पल पल की जानकारी पीएमओ को मुहैया कराई जा रही है। खास बात यह है कि विश्व स्तरीय महाकुंभ में हस्तशिल्पियों के हुनर को भी प्रवासी भारतीय देखेंगे जिनके बारे में विभिन्न माध्यम से अब तक जानते आए हैं। 41 जनपदों के 90 उत्पादों से ओडीओपी (एक जिला, एक उत्पाद) का पवेलियन सजा होगा जिसमें आजमगढ़ के निजामाबाद की विश्व प्रसिद्ध ब्लैक पॉटरी के भी उत्पाद होंगे। हस्तशिल्प में अपनी हुनर का परचम लहराने वाले राष्ट्रीय व राज्य पुरस्कार से सम्मानित सोहित प्रजापति और रामनवमी प्रजापति काशी पहुंच चुके हैं।
2017-18 में राज्य हस्तशिल्प पुरस्कार से सम्मानित रामनवमी प्रजापति और 2010 से 2013 तक राज्य हस्तशिल्प दक्षता पुरस्कार, 2014-15 में राज्य हस्तशिल्प पुरस्कार एवं नौ दिसंबर 2016 को तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के हाथों राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित सोहित प्रजापति ब्लैक पॉटरी से जुड़े उत्पाद लेकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंच चुके हैं। दोनों हस्तशिल्पियों ने विश्व स्तरीय इस सम्मेलन में आमंत्रित किए जाने पर खासा उत्साहित हैं। बहरहाल, दोनों हस्तशिल्पी ब्लैक पॉटरी से जुड़े सजावटी सामान, डिनर सेट और टी-सेट सहित अन्य कई आकर्षक उत्पाद लेकर गए हैं। जरूरत पड़ी तो लाइव डेमो देने की तैयारी भी हस्तशिल्पी किए हैं।