Move to Jagran APP

आजमगढ़ की जनता से भाजपा को कुछ भी लेना देना नहीं

कहा कि भाजपा सरकार को आजमगढ़ की जनता से कुछ भी लेना देना नहीं। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वेटनरी हास्पिटल व कॉलेज आजमगढ़ के लिए स्वीकृत किया था। भाजपा सरकार यानी मुख्यमंत्री योगी आदित्याथ इसको गोरखपुर लेकर चले गए। यह किसी से छुपा नहीं है। भाजपा राममंदिर बनाने में जब असफल रही तो अब राष्ट्रवाद को मुद्?दा बना रही है। सपा के जिलाध्यक्ष रविवार को पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि भाजपा हर मोर्चे पर असफल दिख रही है। नोटबंदी का दर्द सभी ने झेला है। जीएसटी से व्यापारी तबाह हैं। योजनाएं कुछ भी जमीन पर नहीं दिख रही है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी पर तंज कसते हुए कहा कि दिनेश लाल यादव निरहुआ को वापस फिल्मी जगत में चला जाना चाहिए। सपा ने कलाकर होने के नाते उन्हें बहुत बड़ा सम्मान दिया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Apr 2019 06:13 PM (IST)Updated: Sun, 21 Apr 2019 06:13 PM (IST)
आजमगढ़ की जनता से भाजपा को कुछ भी लेना देना नहीं
आजमगढ़ की जनता से भाजपा को कुछ भी लेना देना नहीं

जागरण संवाददाता, आजमगढ़ :

loksabha election banner

सपा के जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि भाजपा सरकार को आजमगढ़ की जनता से कुछ भी लेना देना नहीं। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वेटनरी हास्पिटल व कॉलेज आजमगढ़ के लिए स्वीकृत किया था। भाजपा सरकार यानी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसको गोरखपुर लेकर चले गए। यह किसी से छुपा नहीं है। भाजपा राममंदिर बनाने में जब असफल रही तो अब राष्ट्रवाद को मुद्दा बना रही है।

सपा के जिलाध्यक्ष रविवार को पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि भाजपा हर मोर्चे पर असफल दिख रही है। नोटबंदी का दर्द सभी ने झेला है। जीएसटी से व्यापारी तबाह हैं। योजनाएं कुछ भी जमीन पर नहीं दिख रही है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी पर तंज कसते हुए कहा कि दिनेश लाल यादव निरहुआ को वापस फिल्मी जगत में चला जाना चाहिए। सपा ने कलाकार होने के नाते उन्हें बहुत बड़ा सम्मान दिया। जिस पार्टी के साथ जुड़े हैं वह उन्हें कुछ देने वाली नहीं है। जिलाध्यक्ष ने सपा कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाई। कहा, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आजमगढ़ सीट के प्रत्याशी हैं। जनता को यह पूरी तरह अहसास है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.