Move to Jagran APP

किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म का आरोप

जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की रात को एक किशोरी को घर में सोते समय अगवा कर उसके साथ दुराचार किया। दुराचार के बाद आरोपित युवक किशोरी को अचेतावस्था में छोड़ कर फरार हो गया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 12 Nov 2019 07:55 PM (IST)Updated: Wed, 13 Nov 2019 06:02 AM (IST)
किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म का आरोप
किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म का आरोप

जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात एक किशोरी को सोते समय अगवा कर उसके साथ दुराचार का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।

loksabha election banner

रौनापार क्षेत्र की 14 वर्षीय किशोरी के बुआ का घर जीयनपुर क्षेत्र में है। किशोरी कक्षा छह में पढ़ती है। रिश्तेदारों का आरोप है कि पड़ोस का एक युवक रात में घर में घुस गया। उसने सोते समय किशोरी का मुंह दबाकर अगवा कर लिया और घर के पीछे स्थित शौचालय के पास ले जाकर दुराचार किया। दुराचार के बाद किशोरी को अचेतावस्था में छोड़कर आरोपित युवक भाग गया। इस बीच जब रिश्तेदार किशोरी को तलाश करते हुए शौचालय के पास गए तो वह अचेतावस्था में मिली। किशोरी के बुआ का कहना है कि घटना के समय उसके पति कहीं गए थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.