आजमगढ़ में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक की मौत, गोरखपुर जिले में थी तैनाती
आजमगढ़ के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार शिक्षक देवेश नारायण राय को ...और पढ़ें

आजमगढ़ में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक की दर्दनाक मौत।
HighLights
जीयनपुर में ट्रक की टक्कर से शिक्षक की मौत।
देवेश नारायण राय गोरखपुर में कार्यरत थे।
अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जांच जारी।
जागरण संवाददाता, आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के लाटघाट के पास गुरुवार की रात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक की मौत हो गई। शहर कोतवाली क्षेत्र के कोल बाजबहादुर निवासी 42 वर्षीय देवेश नारायण राय दो वर्ष से गोरखपुर जनपद के चौरीचौरा के डीलिया उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अध्यापक पद पर नियुक्त थे।
गुरुवार की शाम को वे बाइक से घर लौट रहे थे। गुरुवार की रात करीब साढ़े आठ बजे जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के लाटघाट बाजार में यूनियन बैंक के पास पहुंचे थे कि पीछे से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक टक्कर मारते हुए फरार हो गया। हादसे में देवेश नारायण घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे बाजार के लोगों ने आनन-फानन में उन्हें लाटघाट सीएचसी में भर्ती कराया।
चिकित्सक ने हालत गंभीर होते देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। स्वजन एंबुलेंस से लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, यहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। जीयनपुर कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि भाई की तहरीर पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
