अज्ञात वाहन के धक्के से टीचर की मौत
(आजमगढ़) स्थानीय थाना क्षेत्र के खरिहानी-इटौरा मार्ग पर शेर्रा गांव स्थित नोनी नदी की पुलिया के पास बुधवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार स्कूल टीचर की मौत हो गई।
जासं, मेंहनगर (आजमगढ़) : थाना क्षेत्र के खरिहानी-इटौरा मार्ग पर शेर्रा गांव स्थित नोनी नदी की पुलिया के पास बुधवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार शिक्षक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। तरवां थाना क्षेत्र के खरिहानी बाजार निवासी शुभम सिंह उर्फ तारकेश्वर (23) पुत्र मनोज सिंह मनिहा मौली स्थित प्राइवेट स्कूल में पढ़ाते थे। बुधवार को किसी कार्यवश विद्यालय प्रबंधक के साथ जिला मुख्यालय गए थे। वहां से विद्यालय लौटने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। खरिहानी-इटौरा मार्ग पर शेर्रा गांव नोनी नदी की पुलिया के पास अज्ञात वाहन के टक्कर से घटना स्थल पर मौत हो गई। वह तीन भाई बहनों में सबसे बड़े थे।