Move to Jagran APP

अनुभवों को तकनीक से जोड़कर बच्चों को पढ़ाएं शिक्षक: सीएम

जागरण संवाददाता आजमगढ़ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिग के मा

By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Oct 2020 06:27 PM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2020 01:01 AM (IST)
अनुभवों को तकनीक से जोड़कर बच्चों को पढ़ाएं शिक्षक: सीएम
अनुभवों को तकनीक से जोड़कर बच्चों को पढ़ाएं शिक्षक: सीएम

जागरण संवाददाता, आजमगढ़: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज से चयनित 3317 सहायक अध्यापकों का साफ्टवेयर के माध्यम से पदस्थापन एवं आनलाइन नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने लखनऊ से पांच सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र वितरित किया। साथ ही गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, झांसी, मेरठ के नव नियुक्त सहायक अध्यापक (एलटी ग्रेड) से संवाद भी किया।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षक समाज का मार्गदर्शक होता है। उसे अपने व्यक्तित्व के निर्माण में सुधार लाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि नव नियुक्त शिक्षक अपनी पूरी ऊर्जा व क्षमता का उपयोग पढ़ाने में करें। ज्ञान असीमित है, अपने विषयों के पाठ्यक्रम पर निरंतर कार्य करें और अपने अनुभवों को तकनीक से जोड़कर बच्चों को पढ़ाएं। तभी आप एक सफल शिक्षक के रूप में जाने जाएंगे। आपका पढ़ाया विद्यार्थी किसी पद पर जाएगा, तो वह आपके सामने नतमस्तक होगा। एनआइसी में प्रभारी डीएम/ सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला, विधायक अरुणकांत यादव व भाजपा जिलाध्यक्ष लालगंज ऋषिकांत राय ने जिले में नव नियुक्त 12 सहायक अध्यापकों (एलटी ग्रेड) को प्रतीकात्मक रूप से नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उप शिक्षा निदेशक वाईके सिंह, डीआइओएस डा1 वीके शर्मा थे।

---------

इन शिक्षकों को किया गया सम्मानित

एनआइसी में सम्मानित होने वाले शिक्षकों में महजबी फातिमा (गृह विज्ञान), स्वेता राय (जीव विज्ञान), रविद्र यादव (जीव विज्ञान), दीपिका पाण्डेय (संस्कृत), सायमा इमामुद्दीन(उर्दू), रेनू सेठ (अंग्रेजी), लल्लन यादव (गणित), संदीप यादव (अंग्रेजी), सोनाली गुप्ता (अंग्रेजी), रेखा (गृह विज्ञान), राम सहाय लाल श्रीवास्तव (अंग्रेजी) व शशि प्रभा भारती (संगीत) शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.