श्रद्धा पूर्वक मनाई गई स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि
जासं, आजमगढ़ : स्वामी विवेकानंद की 116वीं पुण्यतिथि पर भारत रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने बुध
जासं, आजमगढ़ : स्वामी विवेकानंद की 116वीं पुण्यतिथि पर भारत रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को चर्च चौराहा स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा की साफ-सफाई व माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की। साथ ही उनके बताए गए रास्ते पर चलने के लिए संकल्प लिया गया। अध्यक्षता डा. राजीव पांडेय व संचालन निशीथ रंजन तिवारी ने किया। मंडल अध्यक्ष मोहम्मद अफजल ने कहा कि हमारी युवा पीढ़ी को स्वामी विवेकानंद के विचारों और कर्मो से प्रेरणा लेनी चाहिए। डा. राजीव पांडेय ने कहा कि भारत का आध्यात्मिकता से परिपूर्ण वेदांत दर्शन अमेरिका और यूरोप के हर एक देश में स्वामी विवेकानंद की वक्तृता के कारण ही पहुंचा। उन्होंने रामकृष्ण मिशन की स्थापना की थी जो आज भी अपना काम कर रहा है। इस दौरान स्वामी विवेकानंद की स्मृति में उनके प्रतिमा स्थल पर पौधरोपण किया गया। इस मौके पर मनीष कृष्ण साहिल, केशव प्रसाद, धर्मवीर, राजकिशोर, धनंजय, राजन अस्थाना, दुर्गेश, प्रवीण कुमार, सुनील वर्मा, आरपी श्रीवास्तव, विक्की, शिशिर आदि मौजूद थे।