Move to Jagran APP

सुहागिन महिलाएं आज करेंगी चांद का दीदार

आजमगढ़ सुहाग का कोई भी पर्व हो उसका महिलाओं को बेसब्री से इंतजार रहता है। सुहाग से ही जुड़ा पर्व करवा चौथ है तो भला उत्साह में कमी कहां होने वाली है। इस बार करवा चौथ का व्रत गुरुवार को किया जाएगा। महिलाएं इस दिन निर्जला व्रत रखकर पति की दीर्घायु की कामना करती हैं और शाम को चांद को अ‌र्घ्य अर्पित करने के बाद चलनी से पति का दीदार कर उनके हाथ से पानी पीकर व्रत तोड़ती हैं। इस दिन चतुर्थी माता और गणेशजी की भी पूजा की जाती है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 16 Oct 2019 04:37 PM (IST)Updated: Wed, 16 Oct 2019 04:37 PM (IST)
सुहागिन महिलाएं आज करेंगी चांद का दीदार
सुहागिन महिलाएं आज करेंगी चांद का दीदार

जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : सुहाग का कोई भी पर्व हो, महिलाओं को बेसब्री से उसका इंतजार रहता है। सुहाग से ही जुड़ा पर्व करवा चौथ की कोई सानी नहीं। इस बार करवा चौथ का व्रत गुरुवार होगा। महिलाएं इस दिन निर्जला व्रत रखकर पति की दीर्घायु की कामना करती हैं और शाम को चांद को अ‌र्घ्य अर्पित करने के बाद चलनी से पति का दीदार कर उनके हाथ से पानी पीकर व्रत तोड़ती हैं। इस दिन चतुर्थी माता और गणेशजी की भी पूजा की जाती है।

loksabha election banner

व्रत की तैयारी को लेकर बाजारों में रोज की अपेक्षा बुधवार को कुछ ज्यादा ही भीड़ रही। अंतिम दौर में करवा और कुश की खरीदारी के बाद महिलाओं ने मेहंदी रचाई। कुछ ने साज श्रृगांर को ब्यूटी पार्लर की सहारा लिया। व्रत से करवा और कुश का क्या संबंध है, यह तो कोई नहीं जानता लेकिन यही एक व्रत है जिसमें करवा और कुश का प्रयोग किया जाता है। करवा में तरह-तरह के पकवान रखकर भगवान को अर्पित किया जाता है। उसके बाद महिलाएं व्रत से जुड़ी कथा का श्रवण करती हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.