Move to Jagran APP

गन्ना तौल न होने से नाराज किसानों का चक्का जाम

क्षेत्र के गन्ना किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर गुरुवार को सड़क पर उतर आए। उन्होंने जिला पंचायत सदस्य त्रिलोकी नाथ के नेतृत्व में अहरौला-कप्तानगंज मार्ग को जाम कर दिया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 03 Jan 2019 06:36 PM (IST)Updated: Fri, 04 Jan 2019 12:10 AM (IST)
गन्ना तौल न होने से नाराज किसानों का चक्का जाम
गन्ना तौल न होने से नाराज किसानों का चक्का जाम

आजमगढ़ : अहरौला क्षेत्र के गन्ना किसान अपनी समस्याओं को लेकर गुरुवार को सड़क पर उतर आए। उन्होंने जिला पंचायत सदस्य त्रिलोकी नाथ के नेतृत्व में अहरौला-कप्तानगंज मार्ग पर जाम लगा दिया। ढाई घंटे तक जाम लगे रहने से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सठियांव के गन्ना अधिकारी पीके ¨सह के आश्वासन 12.30 बजे जाम समाप्त हुआ। किसानों का आरोप है कि उनका गन्ना एक महीने से ज्यादा कांटे पर तौल के लिए रखा गया है, लेकिन उनके गन्ने की तौल नहीं हो पा रही है। इसके चलते गन्ना सूख जा रहा है। किसानों ने गन्ना सचिव बूढ़नपुर पर आरोप लगाया कि सुविधा शुल्क लेकर गन्ना माफिया मिल कर्मी व कांटा इंचार्ज कुछ भी कर देते हैं। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष अहरौला अयोध्या तिवारी ने भी किसानों को समझा-बुझाकर हटाने की कोशिश की, लेकिन किसान हटने की बजाय पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। तब गन्ना अधिकारी ने किसानों को लिखित आश्वासन दिया कि तीन दिन बाद जिनको पर्ची नहीं मिली है उनको पर्ची भेज दी जाएगी। इसके बाद प्रतिदिन 21 पर्चियां किसानों को भेजी जाएंगी और प्रतिदिन 1500 ¨क्वटल गन्ने की ढुलाई की जाएगी। तब जाकर किसानों ने जाम समाप्त किया और अधिकारियों ने राहत की सांस ली। इस मौके पर मलखान ¨सह, अजय ¨सह, प्रमोद ¨सह, विनोद यादव, प्रवीण यादव, सूर्यनाथ पांडेय, कोमल प्रजापति आदि थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.