Move to Jagran APP

बंदिशों के बीच स्थापित होने लगीं प्रतिमाएं

जागरण संवाददाता आजमगढ़ दुर्गा पूजा के साथ दशहरा की तैयारियां धीरे-धीरे अब जोर पकड़न

By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Oct 2020 11:09 PM (IST)Updated: Sun, 18 Oct 2020 11:09 PM (IST)
बंदिशों के बीच स्थापित होने लगीं प्रतिमाएं
बंदिशों के बीच स्थापित होने लगीं प्रतिमाएं

जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : दुर्गा पूजा के साथ दशहरा की तैयारियां धीरे-धीरे अब जोर पकड़ने लगी हैं। एक तरफ जहां देवी मइया के जयकारे से पूरा वातावरण सुबह-शाम गूंज रहा है, वहीं पूजा पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना भी शुरू हो गई है। इस बार पंडालों को बहुत भव्य नहीं बनाया गया है लेकिन जो भी है, उसके लिए कारीगर दिन-रात जुटे हैं। शिल्पकार भी प्रतिमाओं में रंग भरने का काम तेज कर दिए हैं। पंडाल के आसपास विद्युत सजावट का काम भी शुरू हो गया है।

loksabha election banner

ग्रामीण अंचलों में बनाए गए पूजा पंडालों में देवी प्रतिमाओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। सप्तमी से प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा का क्रम शहर में भी शुरू हो जाएगा। कुछ स्थानों पर प्राण प्रतिष्ठा भी हो गई है। वैसे भी शहर में प्राण प्रतिष्ठा का कोई निर्धारित समय नहीं रहा है। कहीं पहले दिन प्रतिमा की स्थापना हो जाती है, तो कहीं सप्तमी के बाद भी होती है।

संजरपुर : शारदीय नवरात्र को लेकर क्षेत्र के कोठिया गांव में पूजा पंडाल सज गए हैं। पंडाल में मां दुर्गा की प्रतिमा शनिवार की देर शाम को हवन-पूजन के साथ स्थापित कर दी गई। मां के जयकारे के साथ पूजा पंडाल गूंज उठा और उसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया। आयोजकों के सामने शारीरिक दूरी का पालन कराना चुनौती तो है लेकिन वे उसका पालन करा रहे हैं। पंडाल को आकर्षक बनाने के लिए भव्य तरीके से सजाया गया है। इस दौरान पुजारी अशोक पाठक, कैलाश नाथ पाठक, राजेश पाठक, विकास पाठक, राजाराम यादव, लालसा पाठक आदि उपस्थित थे। दीदारगंज : क्षेत्र के फतेहगंज बाजार में नव युवक दुर्गा पूजा समिति द्वारा मां दुर्गा की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई। पूरे पंडाल को आकर्षक फूल और रंगीन झालरों से सजाया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.