कल हड़ताल पर रहेंगे राज्य कर्मचारी
आजमगढ़ : राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में जिलाध्यक्ष पीएन ¨सह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें राज्य कर्मचारियों की लंबित मांगों को पूरा करने के लिए 14 फरवरी को प्रांतीय नेतृत्व के आदेशानुसार जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
जासं, आजमगढ़ : राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में जिलाध्यक्ष पीएन ¨सह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें राज्य कर्मचारियों की लंबित मांगों को पूरा करने के लिए 14 फरवरी को प्रांतीय नेतृत्व के आदेशानुसार जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
पीएन ¨सह ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर सरकार की नीयत साफ नहीं है। मुख्य सचिव स्तर पर वार्ता होने के बाद भी मांगों पर गौर नहीं किया गया। इससे कर्मचारियों में रोष है। यदि 14 फरवरी के धरना के बाद भी सरकार द्वारा कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जाता है तो जनपद के समस्त कर्मचारी 21 एवं 22 फरवरी को दो दिवसीय हड़ताल करने को बाध्य होंगे। बैठक में स्वास्थ्य, परिवहन, गन्ना एवं कृषि, ¨सचाई विभाग, स्थानीय निकाय, समाज कल्याण विभाग, खाद्य एवं रसद विभाग, वन विभाग के कार्यकर्ता उपस्थित थे। संचालन जिला मंत्री सुभाष चंद्र पांडेय ने किया।