दिल्ली व कानपुर के लिए स्पेशल बस सेवा
आजमगढ़ : दीपावली त्योहार के मौके पर परिवहन विभाग जनपद के यात्रियों को खास तोहफा दिया जा रहा है। जहां दिल्ली व कानपुर सहित अन्य रूटों पर ट्रेनों में भीड़भाड़ को देखते हुए दीपावली में स्पेशल बसों का संचालन किए जाने की तैयारी किया जा रहा है। यात्रियों को यात्रा के दौरान कोई परेशानी न हो इसके लिए रोडवेज परिसर में प्रयाप्त बसें उपलब्ध कराई जा चुकी हैं। जिसका संचालन चार नंवबर से शुरू कर दिया जाएगा।
आजमगढ़ : दीपावली त्योहार के मौके पर परिवहन विभाग जनपद के यात्रियों को खास तोहफा देने की तैयारी में है। दिल्ली व कानपुर सहित अन्य रूटों पर ट्रेनों में भीड़ को देखते हुए दीपावली में स्पेशल बसों का संचालन किए जाने की तैयारी है। यात्रा के दौरान लोगों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए रोडवेज परिसर में पर्याप्त बसें उपलब्ध कराई जा चुकी हैं, जिनका संचालन चार नंवबर से होगा।
दीपावली पर्व पर यात्रियों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए चेयरमैन विनीत शरद ने रोडवेज अधिकारियों को वीडियो कांफ्रें¨सग के माध्यम से बसों के संचालन के लिए दिशानिर्देश दिए। साथ ही जितनी भी बसें डिपो व वर्कशाप में हैं, उन्हें 100 फीसद ऑनरोड करने के लिए कहा। यात्रियों को सुविधा एवं सहूलियत प्रदान करने के लिए रोडवेज अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि दीपावली पर किसी भी कीमत पर रोडवेज चालक, परिचालक, कर्मचारियों एवं अधिकारियों की छुट्टी रद रहेगी। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आंबेडकर डिपो ललित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दीपावली में पांच से 12 नवंबर तक सभी बसों को ऑनरोड कर दिया जाएगा। दिल्ली के लिए 20 बसों का संचालन हो रहा है, 20 और स्पेशल बसों का संचालन होगा। लखनऊ व कानपुर के लिए भी 20 स्पेशल बसें चलेंगी। ये सुविधा चार नवंबर से शुरू होगी। उन्होंने बताया कि यात्रियों की उपलब्धता के अनुसार सभी रूटों पर बसों का संचालन किया जाएगा।