Move to Jagran APP

उन्नाव कांड को लेकर सड़क पर उतरे सपा कार्यकर्ता

जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : उन्नाव में दुष्कर्म पीड़िता को जलाने की घटना के विरोध में शनिवार को सपा कार

By JagranEdited By: Published: Sat, 07 Dec 2019 06:28 PM (IST)Updated: Sat, 07 Dec 2019 06:28 PM (IST)
उन्नाव कांड को लेकर सड़क पर उतरे सपा कार्यकर्ता
उन्नाव कांड को लेकर सड़क पर उतरे सपा कार्यकर्ता

जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : उन्नाव में दुष्कर्म पीड़िता को जलाने की घटना के विरोध में शनिवार को सपा कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए और कलेक्ट्रेट चौराहे पर सांकेतिक रूप से जाम कर धरना दिया। इसके बाद आरोपितों को फांसी दिए जाने की मांग को लेकर तख्ती पर लिखे नारे के साथ जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान योगी सरकार इस्तीफा दें के नारे भी लगाए जा रहे थे। चेतावनी दी कि अगर दुष्कर्म की घटनाएं नहीं रुकीं तो सपाई सड़क से संसद तक संघर्ष करने को बाध्य होंगे।

loksabha election banner

निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि उन्नाव में पीड़िता को रास्ते में पकड़कर तेल छिड़कर जला दिया गया। रात्रि में उसकी मौत हो गई। कहा कि योगी सरकार में दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। अपराधियों में शासन व पुलिस का भय खत्म हो गया है। अपराधियों को भाजपा के नेताओं का संरक्षण मिल रहा है। पुलिस गरीबों से नाजायज तरीके से पैसा लूट रही है। हत्या, बलात्कार, छिनैती, लूट आम बात हो गयी है। बैंक दिन में ही लूटे जा रहे हैं। ऐसी स्थिति में आम आदमी सुरक्षित नहीं है।

इस अवसर पर अखिलेश यादव, राजेश यादव, रामप्रवेश यादव, राजाराम सोनकर, बबिता चौहान, आशा यादव, मेराज अहमद, महेन्द्र यादव, रामशकल यादव, उमेश यादव, वेदप्रकाश यादव, विनोद, शिशुपाल सिंह, रामचन्दर, देवकी चैहान, नाटे आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.