चार सौ मीटर दौड़ में सोनी ने मारी बाजी
जागरण संवाददाता संजरपुर (आजमगढ़) मिर्जापुर ब्लाक के बनबीरपुर चेतरा स्थित विद्यालय परिसर
जागरण संवाददाता, संजरपुर (आजमगढ़) : मिर्जापुर ब्लाक के बनबीरपुर चेतरा स्थित विद्यालय परिसर में ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 400 मीटर की दौड़ में सोनी व 1500 सौ मीटर की दौड़ में अमित यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सर्वेश यादव दूसरे स्थान पर थे। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख बलवंत यादव ने किया।
उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेलकूद से शारीरिक और मानसिक विकास होता है। मेहनत से ही किसी भी ऊंचाई को छुआ जा सकता है। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी कल्पना मिश्रा, प्रधान लेखाकार बृजेश चौरसिया, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विवेक सिंह, राम बचन यादव, ग्राम विकास अधिकारी उमाकांत पाठक, विनीत सिंह, मुन्ना राय, राकेश यादव, प्रमोद कुमार, डीपी राय, सदानन्द पांडेय आदि थे। अंत में विजई प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
नगर पंचायत कटघर को लालगंज करने की उठाई मांग
जागरण संवाददाता, लालगंज (आजमगढ़) : नगर पंचायत कटघर का नाम बदलकर लालगंज किए जाने की लोगों ने मांग की। हालांकि नगर पंचायत को लालगंज के नाम से ही जाना जाता है। नगर पंचायत का कागजी नाम कटघर लालगंज है। लोकसभा लालगंज, विधानसभा लालगंज, तहसील लालगंज, ब्लाक लालगंज, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज, पुलिस चौकी लालगंज, विद्युत उपकेंद्र लालगंज आदि सब जगह लालगंज ही है। इतना ही नहीं नगर पंचायत के सभी व्यवसायी अपने-अपने बोर्डों पर लालगंज ही लिखे हैं। नगर पंचायत व खतौनी में ही कटघर लालगंज लिखा जाता है। कभी- कभी तो बाहरी लोग कटघर लालगंज व लालगंज को लेकर असमंजस में पड़ जाते हैं। सभासद कृष्ण कुमार मोदनवाल, सुनील कुमार सोनकर, जितेंद्र चौरसिया, श्रेयस राय, अविनाश प्रजापति, अमित कुमार समेत अन्य लोगों ने शासन-प्रशासन से नगर पंचायत कटघर लालगंज का नाम बदल कर लालगंज किए जाने की मांग उठाई।