वाद-विवाद प्रतियोगिता में सोनी प्रथम
जासं देवगांव (आजमगढ़) महात्मा गांधी की 150 जयंती के उपलक्ष में क्षेत्र के लहुवांकला के एसबी इंटर कॉलेज में वाद-विवाद निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
जासं, देवगांव (आजमगढ़): महात्मा गांधी की 150 जयंती के उपलक्ष्य में क्षेत्र के लहुवांकला के एसबी इंटर कॉलेज में वाद-विवाद, निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। वाद- विवाद प्रतियोगिता में कक्षा 11वीं की छात्रा सोनी यादव प्रथम व साक्षी मिश्र द्वितीय रही। व्याख्यान में सोनी यादव प्रथम, संजना मौर्य द्वितीय तथा पायल भारतीय तृतीय स्थान प्राप्त कीं। निबंध प्रतियोगिता में कक्षा 11वीं की छात्रा शिवांगी सिंह प्रथम व कक्षा 12वीं की प्रियांशी यादव द्वितीय स्थान प्राप्त कीं। वहीं चित्रकला में शिवम विश्वकर्मा प्रथम व शीतल कुमारी द्वितीय स्थान पर रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व प्रधानाचार्य ओमप्रकाश सिंह, दूबचंद राम, अमरनाथ यादव, राकेश सोनकर व सुधीर सिंह आदि उपस्थित थे।