विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Azamgarh News: मवेशी के लिए चारा लेने गए व्यक्ति को सांप ने काटा, इलाज के दौरान हो गई मौत

Published: Sat, 13 Sep 2025 03:11 PM (IST)

आजमगढ़ के दौलतपुर कुसहा में सगीना यादव की सर्पदंश से मृत्यु हो गई। चारा काटते समय उन्हें सांप ने काटा ...और पढ़ें

मवेशी के लिए चारा लेने गए व्यक्ति की सर्पदंश से मौत।
मवेशी के लिए चारा लेने गए व्यक्ति की सर्पदंश से मौत।

HighLights

  1. आजमगढ़ में सर्पदंश से सगीना यादव की मौत |
  2. होम्योपैथिक इलाज के दौरान बिगड़ी हालत |
  3. पहले पत्नी का भी होम्योपैथिक इलाज हुआ था |

जागरण संवाददाता, आजमगढ़। दौलतपुर कुसहा के रहने वाले 57 वर्षीय सगीना यादव की सर्पदंश से मौत हो गई। सगीना शनिवार की सुबह सात बजे सिवान में मवेशियों के लिए चारा काटने गए थे। चारा काटने के क्रम में सगीना के दाहिने पैर में विषैले सर्प ने डंस लिया।

वह तुरंत घर लौट पत्नी और परिवार के सदस्यों को जानकारी दी। पत्नी के कहने पर परिवार के लोग पड़ोसियों के साथ सगीना को इलाज के लिए मेंहनगर स्थित गुप्ता होम्योहाल लेकर पहुंचे। यहां होम्योपैथिक चिकित्सक ने इलाज शुरू किया।

इलाज के क्रम में सगीना अचेत हो गए, उसके बाद स्वजन स्थानीय लोगों के कहने पर आनन-फानान में खरिहानी बाजार स्थित आशीर्वाद क्लिनिक लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक डा नारेंद्र पांडेय ने जांच के बाद सगीना को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

स्वजन ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व सगीना के पत्नी मन्ती देवी को सर्प ने डंस लिया था, तब मन्ती का इलाज होम्योपैथिक चिकित्सक ने ही किया था।

जिससे वह ठीक हो गईं थी, इसी वजह से पत्नी के कहने पर परिवार के लोग सगीना को उसी होम्योपैथ चिकित्सक के पास लेकर गए थे। मौत की खबर मिलते ही क्षेत्रीय लेखपाल सुनील यादव मौके पर पहुंच के रिपोर्ट बना कर प्रशासन को सौंपा दिया।