10 अवैध निर्माणकर्ताओं को कारण बताओ नोटिस
आजमगढ़ शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कई व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से निर्माण कराया जा रहा है। इसमें बिना मानचित्र स्वीकृत कराए या स्वीकृत मानचित्र से अधिक भू-क्षेत्र में निर्माण कराया जाना पाया गया।
जासं, आजमगढ़ : शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कई व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से निर्माण कराया जा रहा है। इसमें बिना मानचित्र स्वीकृत कराए या स्वीकृत मानचित्र से अधिक भू-क्षेत्र में निर्माण कराया जाना पाया गया।
स्थलीय निरीक्षण के बाद एडीए सचिव बैजनाथ ने नौ लोगों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है। मौके पर कार्य रोके जाने के लिए पुलिस को पत्र प्रेषित कर दिया गया है। जिन लोगों को नोटिस जारी की गई, उसमें दिनेश विश्वकर्मा नरौली, हरेंद्र व चंद्रेश यादव नरौली, राजेंद्र गुप्ता उर्फ मंटू मुंडा(हनुमान मंदिर के समीप), सुनील अग्रवाल, बलरामपुर (आइटीआइ के बगल में), सुरेंद्र प्रजापति मुकेरीगंज बिलरिया की चुंगी, मुन्नी देवी हाफिजपुर (गोरखपुर मार्ग से पश्चिम), सहोदरा देवी तिवारीपुर सिधारी, संजय सिंह सिधारी और कौशिल्या देवी शामिल हैं।