भूमि विवाद में चली गोली, युवक घायल
अहरौला क्षेत्र के पश्चिम पट्टी गांव में बुधवार की रात को भूमि विवाद को लेकर गोली चल गयी। जिससे छर्रा लगने से एक युवक घायल हो गए। घायल युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
जासं, अहरौला (आजमगढ़) : अहरौला क्षेत्र के पश्चिम पट्टी गांव में बुधवार की रात को भूमि विवाद में चली गोली में एक युवक घायल हो गए। उसका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पश्चिम पट्टी गांव निवासी दिनेश मौर्य व उनके पट्टीदार संजय मौर्य ने कुछ माह पूर्व भूमि का बैनामा कराया था। उसी भूमि पर कब्जा करने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा है। बुधवार की रात को इसी विवाद को लेकर कहासुनी के दौरान एक पक्ष ने असलहे से फायर कर दिया। पैर में छर्रा लगने से दिनेश घायल हो गए। सीएचसी से रेफर कर दिये जाने पर परिवार के लोगों ने उन्हें शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया है। अहरौला इंस्पेक्टर संदीप यादव ने घटना को संदिग्ध बताया है, उनका कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।