शहीद भगत सिंह की मनी जयंती
जागरण संवाददाता आजमगढ़ बलिदानी भगत सिंह की 113वीं जयंती पर नौजवानों ने सोमवार को रैदोप
जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : बलिदानी भगत सिंह की 113वीं जयंती पर नौजवानों ने सोमवार को रैदोपुर स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद शहर में नारेबाजी करते हुए भ्रमण किया और वर्तमान व्यवस्था पर आक्रोश जताया। सुबह 11 बजे से रैदोपुर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा के सम्मुख एकत्रित होकर क्रांतिकारी बलिदानी को याद कर नमन किया और उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके विचारों पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि बलिदानियों में अग्रणी व युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत भगत सिंह का देश के आजादी के 73 साल बाद भी उनका मकसद पूरा नहीें हो पाया। आज तक सरकारें उन्हें बलिदानी का दर्जा नहीं दे पायीं। उनका मकसद सरकार बदलना नहीं व्यवस्था बदलना था। नौजवानों ने हाथों लिखी होर्डिंग लेकर शहर में भ्रमण कर व्यवस्था के विरुद्ध नारेबाजी की और शोषण के खिलाफ आवाज बुलंद की। कहा कि देश में अमीरी व गरीबी की खाईं बढ़ती जा रही है। गरीबों, मजदूरों, किसानों और छात्र नौजवानों का शोषण उत्पीड़न के खिलाफ लडा़ई ही शहीद भगत सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इसमें रविद्र राय, अवधेश, सूबेदार, आकाश, अनिल, सुनील आदि रहे।