विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'छोटी फिल्में भी दर्शकों को प्रभावित कर रहीं', आजमगढ़ में पैतृक गांव पहुंचे Javed Akhtar; खास बातचीत

Published: Mon, 16 Mar 2026 09:10 AM (IST)

सिने अभिनेत्री शबाना आजमी, पति जावेद अख्तर और भाई बाबा आजमी चार दिवसीय दौरे के बाद आजमगढ़ से मुंबई रवाना ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, आजमगढ़। चार दिवसीय प्रवास के बाद सिने अभिनेत्री व पूर्व राज्यसभा सदस्य शबाना आजमी रविवार सुबह लगभग 11.15 बजे पति पटकथा लेखक व प्रख्यात गीतकार जावेद अख्तर और फिल्म कोरियोग्राफर भाई बाबा आजमी के साथ मुंबई के लिए प्रस्थान कर गईं।

सुबह में पैतृक गांव मेजवां स्थित फतेह मंजिल में ग्रामीणों और मेजवां वेलफेयर साेसाइटी के पदाधिकारियों के साथ बाबतपुर एयरपोर्ट के लिए पुन: जल्द आने के वादे के साथ फिल्म अभिनेत्री ने प्रस्थान किया।

उनके साथ मेजवां वेलफेयर सोसाइटी बोर्ड के मैनेजर विकास यादव व साेसाइटी के सचिव नम्रता गोयल भी मुंबई गईं। जावेद अख्तर ने जाते समय लोगों से शीघ्र आने का वादा किया।

क्योंकि मुंबई में अधिक व्यस्तता के चलते अपने ससुराल मेजवां फतेह मंजिल 11 साल बाद आए थे। वे पत्नी अभिनेत्री शबाना आजमी और सचिव नम्रता गोयल के साथ कैफी आजमी गर्ल्स कॉलेज में चल रहे पठन- पाठन के गुणवत्ता को परखा।

शबाना आजमी ने छात्रों को दिए टिप्स

शबाना आजमी ने कई शिक्षा से संबंधित टिप्स दिए। इस दौरान उन्होंने कैफी आजमी कंप्यूटर सेंटर में चल रहे एनसीपीयूएल द्वारा संचालित कोर्स की जानकारी ली और कैफी आजमी चिकन कारी सेंटर में काम कर रहीं महिलाओं से मुलाकात की। आखिरी दिन कैफी आजमी स्पोर्ट्स स्टेडियम में पहुंचीं।

पिछले दिनों वाराणसी में आयोजित जोन स्तरीय ग्रामीण खेल-प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया।

मुंबई रवाना होने से पहले शबाना आजमी फिल्मों में कई किरदार निभाने वालीं गांव की श्वेता प्रजापति के घर पहुंची और श्वेता की मां से लिपट कर उनकी तारीफ की। फिल्मों में अच्छा किरदार निभाने पर बधाई दी। इस मौके पर सोसाइटी के डिप्टी मैनेजर मनोज प्रजापति आदि रहे।