कैफी नामा डाक्यूमेंट्री देख भावुक हो उठी शबाना
फिल्म अभिनेत्री शाबाना आजमी अपने पैतृक गांव प्रवास के दौरान मंगलवार को पूरे दिन कैफी आजमी चिकनकारी और कैफी आजमी गर्ल्स कालेज का निरीक्षण किया। गर्ल्स कालेज में कैफी आजमी के जीवन पर आधारित कैफी नामा डाक्यूमेंट्री देख खुद शबाना भावुक हो उठी और आंखों में आंसू आ गए।
जासं, फूलपुर (आजमगढ़) : फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी अपने पैतृक गांव प्रवास के दौरान मंगलवार को कैफी आजमी चिकनकारी और कैफी आजमी गर्ल्स कालेज का निरीक्षण किया। गर्ल्स कालेज में कैफी आजमी के जीवन पर आधारित कैफी नामा डाक्यूमेंट्री देख खुद शबाना भावुक हो उठीं। शबाना कैफी आजमी गर्ल्स कालेज पहुंची तो प्रिसिपल शेख समीना और छात्राओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने बालिकाओं से उनकी समस्याओं को पूछा और भरोसा दिलाया। कैफी साहब के जीवन पर आधारित वृत्त चित्र कैफी नामा प्रदर्शित की गई। उनके बचपन से वृद्धावस्था के दौरान मुशायरा से लेकर गांव में किए गए तरक्की की कहानी देख सभी की आंखें नम हो गई। कैफी द्वारा लिखी गीत कर चले हम फिदा जानो तन साथियों अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों सुन देश के प्रति जोश और ज•ा्बा पैदा हो गया। उन्होंने बालिकाओं को शिक्षा के प्रति काफी जागरूक होने की हिदायत दी। कैफी आजमी सिलाई चिकनकारी सेंटर पहुंचने पर भी महिलाओं ने स्वागत किया। चिकनकारी के कार्यों की गुणवत्ता को देखा। उन्होंने काम कर रही महिलाओं को इस कार्य में और सफाई से कार्य करने की हिदायत दी। सेंटर की इंचार्ज संयोगिता से चिकनकारी के कार्यों में और महिलाओं को जोड़ने के लिए कहा। मेजवां सोसाइटी के प्रबंधक आशुतोष त्रिपाठी से मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा भेजे गए और आने वाले कपड़ों की जानकारी ली।