पुलिस के खिलाफ गरजे सफाईकर्मी
जागरण संवाददाता आजमगढ़ सफाई कर्मचारियों के साथ कुछ ग्रामीणों और दारोगा द्वारा दुर्व्यवहार करने का मामला उस समय गरम हो गया जब गुरुवार को कर्मचारियों ने दारोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर नगर पालिका परिसर में धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए अधिशासी अधिकारी डा. शुभनाथ प्रसाद ने कार्रवाई के लिए एसपी को पत्र लिखा। उसके बाद कर्मचारियों का गुस्सा शांत हुआ और धरना स्थगित कर दिया। उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के मंडल अध्यक्ष असलम खां ने बताया कि बकरीद के बाद कर्मचारी पहले से तय स्थान ग्राम हादीपुर में मलबा निस्तारित करने के लिए गए थे। वहां कुछ ग्रामीणों ने मलबा गिराने का विरोध किया। आरोप लगाया कि सूचना
जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : सफाई कर्मचारियों के साथ कुछ ग्रामीणों और दारोगा द्वारा दुर्व्यवहार करने का मामला उस समय गरम हो गया जब गुरुवार को कर्मचारियों ने दारोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर नगर पालिका परिसर में धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।
कर्मचारियों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए अधिशासी अधिकारी डा. शुभनाथ प्रसाद ने कार्रवाई के लिए एसपी को पत्र लिखा। उसके बाद कर्मचारियों का गुस्सा शांत हुआ और धरना स्थगित कर दिया। उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के मंडल अध्यक्ष असलम खां ने बताया कि बकरीद के बाद कर्मचारी पहले से तय स्थान ग्राम हादीपुर में मलबा निस्तारित करने के लिए गए थे। वहां कुछ ग्रामीणों ने मलबा गिराने का विरोध किया। आरोप लगाया कि सूचना पर पहुंचे दारोगा ने सफाई कर्मचारयों के साथ ही दुर्व्यवहार शुरू कर दिया। इस जानकारी के बाद कर्मचारी वहां से चले गए लेकिन सबके स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए बाद में उसका निस्तारण शहर के तकिया क्षेत्र में कराया गया। धरना-प्रदर्शन में महासंघ के उपाध्यक्ष काशी वाल्मीकि, संगठन मंत्री विजय कुमार आदि शामिल थे।