आजमगढ़ में खतरा निशान से 54 सेमी ऊपर बह रही सरयू, 24 घंटे में आठ सेमी सेमी बढ़ा जलस्तर
आजमगढ़ में सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 54 सेंटीमीटर ऊपर बह रहा है, जिसमें पिछले 24 घंटे ...और पढ़ें

आजमगढ़ में सरयू नदी खतरे के निशान से ऊपर, जलस्तर में लगातार वृद्धि।
HighLights
सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ाव की ओर
जागरण संवाददाता, आजमगढ़। सगड़ी तहसील के उत्तर में बहने वाली सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बढ़ाव पर नदी का जलस्तर खतरा बिंदु से 54 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया है। 24 घंटे में नदी के जलस्तर में आठ सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई है।
नदी का पानी महुला, सहबदिया, चक्की हाजीपुर, देवरा खास राजा, साहडीह, भदौरा, बांका, बुढनपट्टी, मानिकपुर, अचलनगर, उर्दिहा,देवारा इस्माइलपुर गांव के करीब पहुंच गया है। संपर्क मार्ग डूबने से प्रशासन ने 18 नाव का संचालन शुरू कराया है।
मुख्य माप स्थल बदरहुआ नाले पर गुरुवार की सुबह नदी का जलस्तर 72.14 मीटर था। शुक्रवार की सुबह आठ सेमी की बढ़त के साथ जलस्तर 72.22 मीटर दर्ज किया गया। यहां खतरा बिंदु 71.68 मीटर से नदी 54 सेमी ऊपर है।
