पूर्व मंत्री के जन्मदिन पर लगाए पौधे
पूर्व मंत्री के जन्मदिन पर लगाए गए पौधे
जासं, जहानागंज (आजमगढ़) : प्रदेश के पूर्व मंत्री व विधान परिषद सदस्य यशवंत सिंह के 62वें जन्मदिन पर उनके समर्थकों ने श्री चंद्रशेखर स्मारक ट्रस्ट रामपुर में शनिवार को पौधारोपण किया। साथ ही उसकी रक्षा करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर उनके प्रतिनिधि उदय शंकर चौरसिया ने कहा कि वृक्षों की कटान से पर्यावरण प्रदूषण दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। इसके कारण ही तरह-तरह की बीमारियां उत्पन्न हो रही हैं। इससे लोग असमय ही काल गाल में समा रहे हैं। विधान परिषद सदस्य यशवंत सिंह ने रामपुर में चंद्रशेखर की प्रतिमा स्थापित करके अपने राजनीतिक गुरु देश के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी के प्रति सच्ची निष्ठा प्रदर्शित किया है। उनके जन्मदिवस को हम सभी कार्यकर्ता प्रेरणा दिवस के रूप में मना रहे हैं। इस अवसर पर रमेश कन्नौजिया, विजय कुमार सिंह उर्फ भक्कू, शमशेर सिंह, बबलू राम, विकास कश्यप व रामशब्द विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे।