लालगंज में आरएसएस ने मनाया संक्रांति उत्सव
जागरण संवाददाता लालगंज (आजमगढ़) नगर के एक मैरेज हाल में मंगलवार की रात राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने मकर संक्रांति उत्सव व सहभोज का आयोजन किया। इसमें क्षेत्रीय सह कार्यवाह पूर्वी उत्तर प्रदेश डा. वीरेंद्र जायसवाल ने बताया कि संघ के छह उत्सवों में से यह एक है। समाज को एक साथ रखना ही मकर संक्रांति उत्सव का मकसद है।
जागरण संवाददाता, लालगंज (आजमगढ़) : नगर के एक मैरेज हाल में मंगलवार की रात राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने मकर संक्रांति उत्सव व सहभोज का आयोजन किया। इसमें क्षेत्रीय सह कार्यवाह पूर्वी उत्तर प्रदेश डा. वीरेंद्र जायसवाल ने बताया कि संघ के छह उत्सवों में से यह एक है। समाज को एक साथ रखना ही मकर संक्रांति उत्सव का मकसद है।
उन्होंने कहा कि हम समाज को गुण और तिल जैसा ही एक बनाकर रखें, जिससे समाज में भेदभाव खत्म हो और सब लोग समान रहें। अगर हम संगठित रहेंगे तभी समाज और राष्ट्र संगठित रहेगा। कार्यक्रम में सभी ने एक साथ खिचड़ी का आनंद लिया। जिला संघ चालक रामबिहारी गिरी, नगर संघ चालक डा. ज्वाला प्रसाद, विभाग प्रचारक बैरिस्टर, सुरेश शुक्ला, नगर प्रचारक मनीष, नगर कार्यवाह आदर्श बनरवाल, उमाशंकर मिश्र, सुग्रीव, चंदन मिश्रा, गौरव कुमार रघुवंशी, डा. देवाशीष शुक्ला, नंदन जायसवाल, रजनीश जायसवाल, सत्यम राय, रजनीकांत त्रिपाठी, संचित चौहान, भरत कुमार, संजय जयसवाल, धर्मेंद्र सोनकर, यशवंत साहू आदि रहे।