राष्ट्र निर्माण में भावी पीढि़यों का रोल अहम
प्रयास सामाजिक संगठन राष्ट्रभाषा दिवस पर देश के भावी पीढ़ी को व्यक्तित्व निर्माण से जोड़ने का बीड़ा उठाया है। संगठन ने कोलबाज बहादुर व आसपास के बच्चों के व्यक्तित्व विकास के लिए कार्यशाला की नींव रखी।
जासं, आजमगढ़ : प्रयास सामाजिक संगठन राष्ट्रभाषा दिवस पर देश के भावी पीढ़ी को व्यक्तित्व निर्माण से जोड़ने का बीड़ा उठाया है। संगठन ने कोल बाजबहादुर व आसपास के बच्चों के व्यक्तित्व विकास के लिए कार्यशाला की नींव रखी। इसका उद्घाटन शिब्ली नेशनल कालेज क प्रवक्ता डा. मोहम्मद खालिद व राजकीय पालीटेक्निक वाराणसी के पूर्व प्रधानाचार्य एके यादव ने दीप प्रज्ज्वलन व पाठ्य लेखन सामग्री वितरित कर किया। डा. मोहम्मद खालिद ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में भावी पीढि़यों का अहम रोल है। इन्हें उम्दा कौशल उचित मार्गदर्शन के लिए महज विद्यालयों की बदौलत नहीं छोड़ा जा सकता। अध्यक्ष रणजीत सिंह ने कहा कि अच्छे जीवन मूल्य सदैव सीखाए जाने योग्य होते हैं। न्यूनतम आमदनी वाले परिवारों के बच्चे उत्तम शिक्षण माहौल तथा प्रेरक गतिविधियों से वंचित रह जाते हैं। इस फासले को भरने के लिए प्रयास संगठन कटिबद्ध है। प्रवक्ता रीमा पांडेय द्वारा बच्चों को स्टेशनरी सामग्री वितरित की गई। इस मौके पर अभिषेक सिंह नीरज, हिमांशु शर्मा, सुनील यादव, अनीता गुप्ता, साधना पांडेय, आशा साहनी, विजयलक्ष्मी पांडेय, मोतीलाल अग्रहरि, शंभू दयाल सोनकर आदि रहे।