ओलावृष्टि से नुकसान का राजस्व टीम ने किया सर्वे
जागरण संवाददाता रौनापार (आजमगढ़)सगड़ी तहसील के देवारा क्षेत्र में 12 जनवरी की शाम हुई
By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Jan 2022 07:38 PM (IST)Updated: Sat, 15 Jan 2022 07:38 PM (IST)
जागरण संवाददाता, रौनापार (आजमगढ़):सगड़ी तहसील के देवारा क्षेत्र में 12 जनवरी की शाम हुई ओलावृष्टि में किसानों का भारी नुकसान हुआ है। देवारा क्षेत्र में बांध के उत्तर में लगभग एक दर्जन से ज्यादा गांव ओलावृष्टि से प्रभावित हैं। किसानों की गेहूं, सरसों, सब्जी की फसल को नुकसान हुआ है। चक्की हाजीपुर गांव से महाराजगंज विकासखंड तक देवारा क्षेत्र के गांव काफी प्रभावित हैं। शनिवार को तहसीलदार के निर्देश राजस्व टीम क्षेत्रीय लेखपाल पंकज के नेतृत्व में फसलों के नुकसान का सर्वे और आकलन का काम शुरू किया। लेखपाल ने बताया कि रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी, जिसके बाद मुआवजे पर कोई निर्णय होगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें