Move to Jagran APP

पदाधिकारियों को पार्टी की मजबूती के लिए मिली जिम्मेदारी

आजमगढ़ : भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारियों की बैठक शुक्रवार को रोडवेज स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। इस दौरान प्रदेश महामंत्री पूरनलाल लोधी एवं क्षेत्रीय महामंत्री गोरखपुर भाष्कर निषाद, क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राजभर का स्वागत किया गया। साथ ही सेक्टर स्तर व बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने पर चर्चा की गई। इस दौरान पदाधिकारियों को पार्टी की मजबूती के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई।

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Sep 2018 08:15 PM (IST)Updated: Sat, 22 Sep 2018 12:33 AM (IST)
पदाधिकारियों को पार्टी की मजबूती के लिए मिली जिम्मेदारी
पदाधिकारियों को पार्टी की मजबूती के लिए मिली जिम्मेदारी

आजमगढ़ : भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारियों की बैठक शुक्रवार को रोडवेज स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। इस दौरान प्रदेश महामंत्री पूरनलाल लोधी एवं क्षेत्रीय महामंत्री गोरखपुर भाष्कर निषाद, क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राजभर का स्वागत किया गया। साथ ही सेक्टर स्तर व बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने पर चर्चा की गई। इस दौरान पदाधिकारियों को पार्टी की मजबूती के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रदेश अध्यक्ष लोधी ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो पिछड़ों एवं अनुसूचित वर्ग के लोगों के लिए काम करती है। सरकार द्वारा चलाई जा रहीं योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए सेक्टर स्तर व बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत बनाने पर जोर दिया। भाष्कर निषाद ने कहा कि प्रदेश में सबसे ज्यादा पिछड़ों की संख्या है। प्रधानमंत्री के नीतियों को लोगों तक पहुंचाएं। जिलाध्यक्ष आनंद गुप्ता ने कहा कि भाजपा अपने कार्यकर्ताओं एवं किए गए विकास कार्यों के बल पर 2019 की लोकसभा चुनाव जीतेगी। कार्यकर्ता किसी भी पार्टी की रीढ़ होते हैं। इस मौके पर अशोक मौर्य, जेएल राजभर, नीरज मौर्य, सुजीत जायसवाल, संतराम निषाद, कर्मवीर शर्मा, रवि गुप्ता, रामकुंवर, नंदन जायसवाल, अंकित जायसवाल, राजाराम, जयनरायन, मिथिलेश चौरसिया मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.