चाचा नेहरू के जन्मदिन पर लिया संकल्प, बच्चों पुरस्कृत
आजमगढ़ : भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर नेहरू के जन्मदिन पर बुधवार को जनपद में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान चाचा नेहरू के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर फिजियोथिरैपी व निशुल्क परामर्श शिविर का आयोजन बुधवार को अग्रसेन चौक के समीप किया गया। बाल दिवस पर दिव्यांगजनों व बच्चों के साथ डा गुलाब ¨सह इलाहाबाद एवं डा पंकज ¨सह बिसेन ने केक काटकर बच्चों में उपहार वितरित किया गया।
आजमगढ़ : भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर नेहरू के जन्मदिन पर बुधवार को जनपद में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान शिक्षण संस्थानों में जहां बाल मेले का आयोजन किया गया, वहीं चाचा नेहरू के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प दिलाया गया।
करतालपुर बाईपास स्थित जीडी ग्लोबल स्कूल में बाल-दिवस पर उप-प्रधानाचार्य मधु पाठक, प्रधानाध्यापक सपना ¨सह, कुमुद चतुर्वेदी, जीके त्रिपाठी, प्रियंका यादव, नेहा ¨सह ने चाचा नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया। सेंट्रल पब्लिक स्कूल में प्रबंधक नवाज अहमद ने पंडित नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरान राखी व फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में प्रत्येक कक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरित किया गया। प्रधानाचार्य रेखा ¨सह व संस्थापक अयाज अहमद ने बच्चों को सराहा। भारत भारतीय स्कूल बदरका में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रबंधक चंद्रशेखर प्रजापति ने नेहरू के विचारों से बच्चों को अवगत कराया गया। सरस्वती शिशु मंदिर नगर पालिका के प्रांगण में गुब्बारा युद्ध, जलेबी दौड़ व कुर्सी दौड़ आदि प्रतियोगिता में बच्चों ने भाग लिया। प्राथमिक विद्यालय सरायमीर द्वितीय के परिसर में बच्चों ने पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती धूमधाम से मनाई। बच्चों द्वारा पंडित नेहरू के जीवन पर नाटक, ड्रेस एवं सज्•ा प्रतियोगिता में आरिफ ने पं. नेहरू के रूप में खुद को प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। विजेता बच्चों को शिक्षिका प्रिया राय ने पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया।
चाइल्ड केयर क्लिनिक सिधारी पर बाल दिवस में जन्म से लेकर 18 साल तक के कुल 254 बच्चों ने हिस्सा लिया। इनके स्वास्थ्य का परीक्षण शिशु व बाल रोग विशेषज्ञ डा. डीडी ¨सह ने किया। तत्पश्चात हेल्दी बेबी प्रतियोगिता के तहत प्रथम पुरस्कार मोहम्मद अकरम, द्वितीय पुरस्कार साक्षी ¨सह और तृतीय पुरस्कार देवांशी ¨सह को दिया गया। प्रत्येक बच्चों करे टोपी, चश्मा, गुब्बारा, मुकुट, पतंग, पेन आदि देकर सम्मानित किया गया। इनरव्हील क्लब द्वारा कोलघाट स्थित अपने गोद लिए प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को डेस्क और बेंच दिया गया। बच्चों के बीच सामान्य ज्ञान और कला की प्रतियोगिता भी कराई गई। प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को प्रमाण पत्र व पुरस्कार भी दिया गया। प्राथमिक विद्यालय बर्रा द्वितीय में नेहरू जयंती पर बाल मेले का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने लुत्फ उठाया।