याद किए गए स्वतंत्रता सेनानी रामहर्ष सिंह
पुण्यतिथि पर याद किए गए स्वतंत्रता सेनानी रामहर्ष सिंह
जागरण संवाददाता, पल्हना (आजमगढ़) : स्वतंत्रता सेनानी और कई बड़े आंदोलनों के अगुआ रामहर्ष सिंह की सातवीं पुण्यतिथि पर उनके गांव ओघनी में सादगीपूर्ण तरीके से याद किया गया। परिवार के लोगों ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान हर किसी ने शारीरिक दूरी का पूरी तरह से पालन किया।
परिवार के सदस्यों एवं गांव वालों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि के साथ सत्यनारायण भगवान की कथा का श्रवण किया। सेनानी परिवार में उनकी धर्मपत्नी श्रीमती देवमती सिंह, पुत्रगण सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डा. शशिभूषण सिंह, इंद्रभूषण सिंह, राजेश सिंह, योगेश सिंह, परिवार की बहुओं में श्रीमती सरिता सिंह, शीला सिंह, कुसुम सिंह, चारू सिंह, नाती-पोते रौनक सिंह, सौरभ सिंह, हर्ष सिंह, शौर्य सिंह, दीक्षा सिंह, रक्षा सिंह, वृद्धि सिंह ने पुष्पांजलि अर्पित की। स्वर्गीय रामहर्ष सिंह की स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका रही है। तरवां थाना कांड, फूलपुर रेलवे स्टेशन कांड, खुरासों कांड, बिलरियागंज कांड में स्व. सिंह की प्रमुख भूमिका रही। इन्हें राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल एवं प्रणव मुखर्जी द्वारा दो बार राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में सम्मानित किया गया था। 104 वर्ष की आयु में 27 जुलाई 2014 को परलोकवासी हुए।