रामबदन बने अधिशासी अधिकारी
द में नगर स्वास्थ्य अधिकारी पद पर तैनात रामबदन यादव को बलिया के अधिशासी अधिकारी नगर पालिका पर चयनित किया गया है। उन्होंने अपना कार्यभार भी ग्रहण कर लिया है। रामबदन यादव तहबरपुर के रहने वाले हैं। वर्ष 200
जासं आजमगढ़ : जनपद में नगर स्वास्थ्य अधिकारी पद पर तैनात रामबदन यादव को बलिया के अधिशासी अधिकारी नगर पालिका पर चयनित किया गया है। उन्होंने अपना कार्यभार भी ग्रहण कर लिया है। रामबदन यादव तहबरपुर के रहने वाले हैं। वर्ष 2008 में उनका चयन स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी पद पर हुआ था। इसके बाद से वह यहां तैनात थे। इसके साथ ही स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में भी काफी दिनों से योगदान दे रहे थे। उन्होंने आइएएस में आयु की छूट के लिए लड़ाई भी लड़ी और सफलता हासिल की। उनका चयन बीते छह मार्च को प्रतिनियुक्ति से हुआ है। उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। बधाई देने वालों में देवेंद्र चौबे, राजाराम यादव, श्यामराज यादव, हंसराज, शैलेश, नित्यानंद यादव आदि शामिल थे।