रामअजोर अध्यक्ष व उमेश चुने गए मंत्री
(आजमगढ़) मार्टीनगंज तहसील बार एसोसिएशन का शुक्रवार को चुनाव संपन्न हुआ। सुबह 10 से दो बजे दिन तक मतदान चला। कुल 64 मतदाताओं ने वोट डाले।
By JagranEdited By: Published: Fri, 28 Feb 2020 08:49 PM (IST)Updated: Sat, 29 Feb 2020 06:07 AM (IST)
जासं, मार्टीनगंज (आजमगढ़) : मार्टीनगंज तहसील बार एसोसिएशन का शुक्रवार को चुनाव संपन्न हुआ। सुबह 10 से दो बजे दिन तक मतदान चला। कुल 64 मतदाताओं ने वोट डाले। अध्यक्ष पद 35 वोट पाकर रामअजोर यादव अध्यक्ष चुने गए वहीं दूसरे स्थान पर विजय प्रताप सिंह को 26 वोट मिले। मंत्री पद पर उमेश सिंह 40 वोट पाकर मंत्री चुने गए वहीं 18 वोट पाकर बद्रिका यादव दूसरे स्थान पर रहे। चुनाव अधिकारी अरविद कुमार मिश्र के निर्देशन में चुनाव सकुशल संपन्न हुआ। एल्डर कमेटी के चेयरमैन व अन्य वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेमनाथ सिंह, प्रेमचंद्र, अवध राज यादव, श्रीपत यादव, भानु प्रताप, अमरनाथ यादव आदि थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें