श्वेत क्रांति के जन्मदाता थे राजीव गांधी
आजमगढ़ : जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा पार्टी कार्यालय में सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न र
आजमगढ़ : जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा पार्टी कार्यालय में सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती मनाई गई। सर्वप्रथम राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इसके बाद उनके जीवन वृंत पर प्रकाश डाला गया। शिब्ली कालेज में पौधरोपण कर राजीव जी के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष एआइसीसी से लालसा राय ने कहा कि राजीव गांधी ने देश के युवाओं को 18 वर्ष की उम्र में मतदान का अधिकार दिया। देश को इक्कीसवीं सदी की ओर ले जाने का और पंचायती राज की जो परिकल्पना की थी, हमें उस सपने को साकार करना है। गरीबों के हितों की रक्षा करनी है।
श्री राय ने कहा कि भाजपा की भ्रष्ट सरकार को हटाना है। आप सभी के सहयोग मार्गदर्शन में हम सभी मिलकर इस लड़ाई को लड़ेंगे। श्री राय ने अपनी सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियों का बखान करते हुए कहा कि आज देश में चल रही सभी योजनाएं कांग्रेस की देन है। हम सभी कांग्रेस जनों को एक होकर किसान मजदूरों के हित की रक्षा करना है। इस अवसर पर त्रिभुवन दुबे, चंद्रपाल ¨सह यादव, मुन्नू यादव, मालती मिश्रा, नेसार अहमद, बृजेश नंदन पांडेय, सुरेंद्र ¨सह व चंद्रकांत मिश्र सहित समस्त कांग्रेसी उपस्थित थे। इसी क्रम में शिब्ली कालेज में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पौधरोपण कर मनाई गई। इस अवसर पर शिब्ली कालेज के विधि संकाय के एचओडी व अन्य गणमान्य शिक्षकों समेत छात्र शारिक खान आजमी, शेराज, लालजीत यादव, विवेक ¨सह, विपिन राय, अभिषेक राय, शेख अली व सतीष यादव सहित आदि उपस्थित थे।