विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'इतनी राजनीति का शौक है तो हमारी पार्टी में आ जाइए', ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर तंज

Published: Sun, 17 May 2026 03:56 PM (IST)

ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर मंत्रिमंडल विस्तार और पारिवारिक शोक के दौरान राजनीति करने को लेकर निशाना साधा। ...और पढ़ें

ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर तंज।

ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर तंज।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, अतरौलिया (आजमगढ़)। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। रविवार को अतरौलिया स्थित निरीक्षण भवन में जनसुनवाई के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए राजभर ने मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सपा प्रमुख के बयानों पर जमकर निशाना साधा।

राजभर ने कहा कि जिस समय परिवार शोक में डूबा हो, उस समय राजनीति करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि परिवार में एक भाई की मृत्यु हुई है और पूरा परिवार शोकाकुल है, लेकिन अखिलेश यादव राजनीति शुरू कर दिए। कम से कम तेरहीं बीत जाने के बाद बयान देना चाहिए था।

मंत्रिमंडल विस्तार और विभागों के बंटवारे को लेकर उठ रहे सवालों पर तंज कसते हुए राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव को इस बात की ज्यादा चिंता है कि मंत्रियों को शपथ तो दिला दी गई, लेकिन अभी तक विभाग क्यों नहीं बांटे गए।

उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि अगर इतनी ही राजनीति का शौक है तो हमारी पार्टी में आ जाइए। हम मुख्यमंत्री जी से लड़कर आपको भी एक विभाग दिलवा देंगे, फिर आप भी मजा लीजिए। वहीं, बनारस में मंत्री हंसराज विश्वकर्मा के कथित 150 गाड़ियों के काफिले को लेकर पूछे गए सवाल पर राजभर ने सफाई दी।

उन्होंने कहा कि किसी भी जनप्रतिनिधि के साथ समर्थकों और कार्यकर्ताओं की गाड़ियां स्वतः जुड़ जाती हैं, इसे मंत्री का आधिकारिक काफिला कहना गलत है। उन्होंने इस पूरे मामले को “भ्रामक और झूठी खबर” बताया।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में CM योगी आदित्यनाथ ने भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया मंत्र, बोले- राष्ट्रवाद और बूथ सशक्तीकरण से ही मिलेगी विजय

यह भी पढ़ें- अंशकालिक अनुदेशकों काे बढ़े मानदेय का आज वितरण करेंगे मुख्यमंत्री, सभी जिलों में आयोजित होगा सम्मान समारोह