विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार कार ने ट्रक को पीछे से मारी टक्कर, एक की मौत और तीन घायल

Published: Sat, 21 Feb 2026 05:06 PM (IST)

आजमगढ़ के अहरौला में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर शनिवार भोर में एक तेज रफ्तार कार ने ट्रक को पीछे से टक्कर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर कार-ट्रक की भीषण टक्कर हुई।

  2. हादसे में एक युवक की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल।

  3. सभी घायल बारात से वापस घर लौट रहे थे।

जागरण संवाददाता, अहरौला (आजमगढ़)। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के 197 प्वाइंट स्थित निजामपुर गांव के समीप शनिवार की भोर में 3.30 बजे एक तेज रफ्तार कार ने ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतक की पहचान 25 वर्षीय रजत कुमार मिश्रा के रूप में हुई। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सक ने गंभीर स्थिति देखते हुए सभी को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

सुल्तानपुर जिले के मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर सारय भीखंन गांव के रहने वाले रजत उसका भाई 23 वर्षीय अमित, 30 वर्षीय विकास शुक्ला और 22 वर्षीय प्रियांशु सिंह स्विफ्ट डिजायर कार से गोरखपुर जिले के बड़हलगंज बारात में शामिल होने गए थे।

बारात से वापस घर लौटते समय रजत कार की अगली सीट पर बैठा था जबकि विकास कार चला रहा था, वहीं प्रियांशु और अमित पिछली सीट पर बैठे थे। रास्ते में आगे चल रही ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे कार अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई।

हादसे में रजत की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, सूचना मिलते ही एंबुलेंस के साथ मौके पर आए यूपीडा की टीम ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौला पहुंचाया।

जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही घायलों और मृतक के स्वजन जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सक ने गंभीर स्थिति देखते हुए सभी घायलों हायर सेंटर रेफर कर दिया।