Move to Jagran APP

जनता का हित सर्वोपरि : एसपी

जागरण संवाददाता, मेंहनगर (आजमगढ़) : स्थानीय थाना परिसर के नव निर्मित मुख्य द्वार का लोकार्पण्

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Jun 2018 10:22 PM (IST)Updated: Sun, 17 Jun 2018 10:22 PM (IST)
जनता का हित सर्वोपरि : एसपी
जनता का हित सर्वोपरि : एसपी

जागरण संवाददाता, मेंहनगर (आजमगढ़) : स्थानीय थाना परिसर के नव निर्मित मुख्य द्वार का लोकार्पण पुलिस अधीक्षक रवि शंकर छवि ने किया। इस दौरान पुरोहित पप्पू पांडेय ने मंत्रोच्चार के बीच पूजन कराया। थाना परिसर में आधा दर्जन आम के पौध का रोपण किया गया तथा नवनिर्मित मेस का भी शिलान्यास किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनता का हित सर्वोपरि है। जनता और पुलिस का सीधा संवाद इस कड़ी में जरूरी है। जनता से पुलिस का सहयोग अपेक्षित है और जनता के सहयोग हेतु पुलिस कृत संकल्पित है। साथ ही पंचायत प्रतिनिधियों को आगाह किया कि गांव को शत-प्रतिशत ओडीएफ कराएं। पर्यावरण को संतुलन बनाए रखने के लिए पौधरोपण अवश्य कराएं। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष पद्माकर लाल व मेंहनगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुबाष जायसवाल द्वारा पुलिस अधीक्षक को स्मृति चिह्न व अंग वस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मेंहनगर विधायक कल्पनाथ पासवान, उप जिलाधिकारी मेंहनगर आशाराम यादव, पूर्व एमएलसी कमला प्रसाद यादव, अर¨वद ¨सह, सूर्यमणि ¨सह ने अपने विचार रखे। इस मौके पर प्रधान संघ अध्यक्ष रामअवध यादव, सुधीर राय, मखंचू ¨सह, राजेश ¨सह, सभासद अनुराग ¨सह, इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार यादव उपस्थित थे। संचालन बैजनाथ बावरा ने किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.