प्रियंका जल्द आजमगढ़ का करेंगी दौरा
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महासचिव डा. लालती देवी ने बुधवार को लालगंज विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा किया। इस दौरान क्षेत्र के लोगों से मिलकर आगामी लोकसभा चुनाव व पार्टी की नीतियों के बारे में बताया।
जासं, भीरा (आजमगढ़) : प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महासचिव डा. लालती देवी ने बुधवार को लालगंज विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा किया। इस दौरान क्षेत्र के लोगों से मिलकर आगामी लोकसभा चुनाव व पार्टी की नीतियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि पूर्वाचल की प्रभारी प्रियंका गांधी हैं जिनके आने से पार्टी को मजबूती मिली है। प्रियंका गांधी जल्द ही आजमगढ़ का दौरा करेंगी और कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगी। लालती देवी ने क्षेत्र के पारा, रवनिया, गोड़हरा, उदियांवा, बरदह, भीरा, ठेकमा आदि गांवों का दौरा किया। इस अवसर पर पारस सरोज, भानु प्रताप ¨सह, बबीता राय, मनोज, राम प्रसाद राम आदि थे।